pannaa meaning in english
पंना के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- an emerald, leaf of a book, page, folio
- see पना
पंना के हिंदी अर्थ
हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग
-
पिरोजे की जाति का हरे रंग का एक रत्न जो प्रायः स्लेट और ग्रेनाइट की खानों से निकलता है, मरकत, जमुर्रत
विशेष
. क्रोमियम नामक एक रंगवर्धक तत्व के कारण अन्य सजातीय रत्नों की अपेक्षा इसका रंग अधिक गहरा और नेत्राकर्षक होता है। जो पन्ना जितना ही गहरा हरा और आभायुक्त और बेदाग़ होता है। वह उतना ही मूल्यवान समझा जाता है। भूरे अथवा पीलापन या श्यामता लिए हुए टुकड़े अल्प मूल्य समझे जाते हैं। सर्वोत्तम पन्ना दक्षिण अमेरिका की कोलंबिया रियासत की खानों से निकलता है। भारत की पन्ना रियासत की खानों से भी प्राचीन काल से पन्ना निकलता है। भारतवासी बहुत प्राचीन काल से इसका व्यवहार करते आए हैं। अर्थात् प्राचीन पुस्तकों में मरकत शब्द और उसके पर्याय पाए जाते हैं। फलित ज्योतिष के अनुसार इसके अधिष्ठाता देवता बुध हैं। इसके धारण करने से उनकी कोपशांति होती है।उदाहरण
. पदि पंना मानिक मँगवाए। गोमोदिक लीलागन ल्याए। - पुस्तक आदि का का पृष्ठ, वरक, पत्र
- भेड़ों के कान का वह चौड़ा भाग जहाँ का ऊन काटा जाता है
-
देशी जूते के एक ऊपरी भाग का नाम जिसे पान भी कहते हैं
उदाहरण
. इस जूते का पन्ना चमड़े का है। - भेड़ों के कान का वह भाग जहाँ का ऊन काटा जाता है
- कच्चे आम आदि का पानक, पना
-
किसी पुस्तक या कापी आदि में लगी हुई वह वस्तु जिसके दोनों ओर कुछ लिखा होता है या लिखते हैं
उदाहरण
. बच्चे ने इस पुस्तक का एक पन्ना फाड़ दिया। -
फिरोज़ी या हरे रंग का एक रत्न
उदाहरण
. यह पन्ना जड़ित अँगूठी है। -
भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक शहर
उदाहरण
. वह पन्ना का निवासी था। - एक तरह का शर्बत जो आम, इमली आदि से बनता है
पंना के अंगिका अर्थ
पन्ना
- मरकत मणि, हरे रंग का एक रत्न
- धर पलास्ट करने के समय सिमेंट का लेप
पंना के अवधी अर्थ
पन्ना
- पृष्ठ
पंना के बुंदेली अर्थ
पन्ना
संस्कृत ; संज्ञा
- हरे रंग का एक रत्न
- कॉपी या पुस्तक का पृष्ठ, पत्तरा
पंना के ब्रज अर्थ
पन्ना, पन्नग
पुल्लिंग
- एक बहुमूल्य रत्न
- भुने हुए आम का शरबत
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक बहुमूल्य रत्न
पंना के मगही अर्थ
पन्ना
संज्ञा
- हरे रंग का एक रत्न, मरकत
- काग़ज़ के ताव के एक ओर लंबाई और चौड़ाई, वरक, पृष्ठ, पेज
- आम, इमली आदि के गुद्दे की खट्टी-मीठी चटनी, पना
पंना के मैथिली अर्थ
पन्ना
संज्ञा, पुल्लिंग
- मरकत मणि
- सोनाक एक प्रभेद
- पजेबाक पातर बुकनी जाहिसँ पलस्तर कएल जाइछ
- पोथीक पात
Noun, Masculine
- emerald.
- a variety of gold.
- fine brickdust used in plastering.
- leaf of book.
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा