paTTaa meaning in hindi
पट्टा के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग
-
किसी स्थावर स्थावर संपत्ति विशेषत: भूमि के उपयोग का अधिकारपत्र जो स्वामी की ओर से आसामी, किरायेदार या ठेकेदार को दिया जाय
विशेष
. मालिक अपनी जायदाद जिस काम के लिए और जिन शर्तों पर देता है और जिनके विरुद्ध आचरण करने से उसे अपनी वस्तु वापस ले लेने का अधिकार होता है वे इसमें लिख दी जाती हैं। साथ ही उसकी संपत्ति से लाभ उठाने के बदले आसामी से वह वार्षिक या मासिक धन या लाभांश उसे देने की जो प्रतिज्ञा करता है उसका भी इसमें निर्देश कर दिया जाता है। पट्टा साधारणत: दो प्रकार का होता है—(1) मियादी या मुद्दती और (2) इस्तमरारी। मियादी पट्टे के द्वारा मालिक एक विशेष अवधि तक के लिए आसामी को अपनी चीज़ से लाभ उठाने का अधिकार देता है और उस अवधि के बीत जाने पर उसे उसको (आसामी को) बेदख़ल कर देने का अधिकार होता है। इस्तमरारी, दवामी, या सर्वकालिक पट्टे से वह आसामी को सदा के लिए अपनी वस्तु के उपभोग का अधिकार देता है। आसामी की इच्छा होने पर वह इस अधिकार को दूसरो के हाथ क़ीमत लेकर बेच भी सकता है। ज़मींदारी का अधिकार जिस पट्टे के द्वारा एक निर्दिष्ट काल तक के लिए दूसरे को दिया जाता हैं उसे ठेकेदारी या मुस्ताजिरी पट्टा कहते हैं। आसामी जिस पट्टे के द्वारा असल मालिक से प्राप्त अधिकार या उसका अंश विशेष दूसरे को देता है उसे शिकमी पट्टा कहते हैं। पट्टे की शर्तों का स्वीकृतिसूचक जो काग़ज़ असामी की ओर से लिखकर मालिक या ज़मींदार को दिया जाता है उसे क़बूलियत कहते हैं। पट्टे पर मालिक के और क़बुलियत पर आसामी के हस्ताक्षर या सही अवश्य होनी चाहिए।उदाहरण
. ग्राम-प्रधान ने गाँव के सभी तालाबों का पट्टा अपने सगे-संबंधियों को दिया है। - कुत्ते आदि के गले में बाँधी जाने वाली चमौटी
- कोई अधिकारपत्र, सनद
-
चमड़े या बानात आदि की बद्धी जो कुत्तों, बिल्लियों के गले में पहनाई जाती है
उदाहरण
. कुत्ते के गले में एक मज़बूत पट्टा लगा हुआ था। - एक गहना जो चूड़ियों के बीच में पहना जाता है
- चमड़े का कमरबंद
- लकड़ी का बना बैठने का उपकरण, पीढ़ा
- कामदार जूतियों पर का वह कपड़ा जिसपर काम बना होता है
- घोड़े के मुँह पर का वह लंबा सफे़द निशान जो नथुनों से लेकर मत्थे तक होता है
- कमर में बाँधने का चमड़े आदि का बना चौड़ा तसमा
- घोड़ों के मस्तक पर पहनाने का एक गहना
- किसी वस्तु को बाँधने का मोटा और मज़बूत फीता
- पुरुषों के सिर के बाल जो पीछे की ओर गिरे और बराबर कटे होते हैं
- चपरास
- वह वृत्ताकार पट्टी जिसमें चपरास टँकी रहती है
-
कन्यापक्ष के नाई, धोबी, कहार आदि का वह नेग जो विवाह में वरपक्ष से उन्हें दीलवाया जाता है
विशेष
. देहात के हिंदुओं में यह रीति है कि नाई, धोबी, कहार, भंगी आदि की मजदूरी में से उतना अंश नहीं देते जितना पड़ते से अविवाहिता कन्या के हिस्से पड़ता है , कन्या का विवाह हो जाने पर यह सारी रकम इकट्ठी कर के पिता से उन्हें दिलवाई जाती है। - महाराष्ट्र देश में काम में लाई जानेवाली एक प्रकार की तलवार
पट्टा के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएपट्टा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएपट्टा के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएपट्टा के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a title deed
- lease, lease deed, tenure
- dog-collar
- a plank
पट्टा के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- बटैया, स्थावर संपत्ति के उपयोग का अधिकार पत्र, जो स्वामी की ओर से असामी ठीकेदार या किरायेदार को लिखा जाता है
- एक आभूषण जिसको स्त्रियाँ चूड़ियों के बीच पहनती हैं
- पीढ़ा
- चपरास
- पुरूष के सिर पर के बाल जो पीछे की ओर गिरे रहते हैं
- तरूण, नवयुवक
- स्नायु दलदार, मोटा पत्ता
- एक प्रकार का चौड़ा गोटा
- जाँघ के जोड़ का स्थान
पट्टा के अवधी अर्थ
संज्ञा
- बड़े-बड़े सिरके बाल (पुरुषों के) जिन्हें सँवार कर पीछे कर दिया जाय
पट्टा के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- किसी संपत्ति के उपयोग का अधिकार-पत्र
- सनद
- पालतू कुत्ते, बिल्ली आदि के गले में लगायी जाने वाली पट्टी
- पीढ़ा
- चमड़े का कमरबंद
- चौड़ी धारी वाला एक प्रकार का कपड़ा
- युवा, तरुण, चढ़ती जवानी वाला मनुष्य, पशु आदि
- कुश्तीबाज़ जवान
- लंबा और मोटे दल का पत्ता
पट्टा के गढ़वाली अर्थ
पठोळि, पठोळ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- बकरी का जवान बच्चा
Noun, Feminine
- a young she goat.
पट्टा के बुंदेली अर्थ
विशेषण, स्त्रीलिंग
- स्वस्थ और मज़बूत काठी का जवान
पट्टा के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
एक प्राचीन शस्त्र विशेष
उदाहरण
. तह हाथ पट्टे के झपट्टि।
पट्टा के मगही अर्थ
हिंदी ; संज्ञा
- हरीस को हल में दृढ़ करने का पच्चड़
- पाट
- पूरी तरह भरा निश्चित तौल का बोरा
- बैल, घोड़ा की पीठ पर लादने का बोरा, आखा
- एक प्रकार कागदका
- निश्चित राशि पर खेती के लिए ज़मीन लेने की प्रक्रिया
- सिर का बाल सँवारने का पेंच अथवा घुमाव
- ज़मीन आदि बंदोवस्त करने के पर
पट्टा के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- दू मन वा एक क्विण्टल अन्न अँटबाजोग बोरा
- जाँतक पाट
- केबाड़क पल्ला
- शुल्क चुकाएबाक व्यवस्था पर सम्पत्ति भोगबाक अस्थायी अधिकार/अनुमति
- चीनीक कारखाना
Noun
- gunny bag as big as to contain two mounds or one quintal of foodgrains.
- slab of milling stone.
- leaf of door.
- lease-
- sugar factory.
पट्टा के मालवी अर्थ
पट्टो
संज्ञा, पुल्लिंग
- ज़मीन जायदाद का प्रमाण पत्र
- बाल काढ़ना
पट्टा के हरियाणवी अर्थ
पुल्लिंग
- भूभाग
- सरकारी करारनामा जिस पर भूमि-संबंधी विवरण होता है
- सनद, करारनामा
- चमड़े का पट्टा (जो पशु के गले में बाँधा जाता है) 5. पटरी, पटड़ा
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा