phuu.nknaa meaning in hindi
फूँकना के हिंदी अर्थ
सकर्मक क्रिया
- 
                                                                        मुँह को बटोरकर वेग के साथ हवा छोड़ना, ओठों को चारों ओर से दबाकर झोंक से हवा निकलना, जैसै—यह बाजा फूँकने से बजता है, फूँक दो तो कोयला दहक जाए, उसे फूँक दो तो उड़ जाए
                                                                                
विशेष
. जिस पर वायु छोड़ी जाती है वह इस क्रिया का कर्म होता है, जैसे,—गर्द फूँक दो, उड़ जाए।उदाहरण
. पुनि पुनि मोहिं दिखाई कुठारू। चहत उड़ावन फूँकि पहारू। - 
                                                                        मंत्र आदि पढ़कर किसी पर फूँक मारना
                                                                                
उदाहरण
. गाँव में टोना का प्रभाव दूर करने के लिए सोखा लोग फूँकते हैं। - शंख, बाँसुरी आदि मुँह से बजाए जाने वाले बाजों को फूँककर बजाना, जैसे—शंख फूँकना
 - मुँह की हवा छोड़कर दहकाना, फूँककर प्रज्वलित करना, जैसे—आग फूँकना
 - 
                                                                        जलाना, भस्म करना
                                                                                
उदाहरण
. ताको जननी की गति दीनी परम कृपाल गोपाल। दोन्हों फूँकि काठ तन वाको मिलि कै सकल गुवाल। - धातुओं को रसायन की रीति से जड़ी बूटियों की सहायता से भस्म करना, जैसे— सोना फूँकना, पारा फूँकना
 - (लाक्षणिक) धन-संपत्ति आदि को व्यर्थ व्यय करना, फ़ुज़ूल खर्च कर देना, बर्बाद करना, उड़ाना, जैसे—धन फूँकना, रुपए पैसे फूँकना
 - 
                                                                        जलाना, सताना, दुःख देना 
                                                                                
उदाहरण
. क्यों किसी का कलेजा फूँकते हो। - चारों ओर फैला देना, प्रकाशित कर देना, जैसे— ख़बर फूँक देना
 - 
                                                                        फूँककर ठंडा करना
                                                                                
उदाहरण
. माँ बच्चे को खिलाने के लिए खाना फूँक रही है। - 
                                                                        तंबाकू, गाँजे आदि का धुआँ मुँह से खींचकर बाहर निकालना
                                                                                
उदाहरण
. वह दिनभर में कई सिगरेट फूँकता है। 
फूँकना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएफूँकना से संबंधित मुहावरे
फूँकना के अँग्रेज़ी अर्थ
Transitive verb
- to blow
 - to puff, to whiff
 - to burn, to ignite, to set on fire
 - to waste, to squander away, फूँक-ताप डालना to squander away (money or property etc.)
 
अन्य भारतीय भाषाओं में फूँकना के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
फूकमारना - ਫੂਕਮਾਰਨਾ
फुकणा - ਫੁਕਣਾ
गुजराती अर्थ :
फूंकवुं - ફૂંકવું
बाळी मूकवुं - બાળી મૂકવું
फूँकी मारवुं - ફૂંકી મારવું
उर्दू अर्थ :
फूँकना - پھونکنا
कोंकणी अर्थ :
फुंकप
उजो पेटोवप
फुंकून उडोवप
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा