pushp meaning in hindi
पुष्प के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        पौधों में वह अंग जो गोल या लंबी पंखुड़ियों का बना होता है और जिसमें फल उत्पन्न करने की शक्ति होती है, पौधों का वह अवयव जो ऋतु-काल में उत्पन्न होता है, फूल, कुसुम
                                                                                
उदाहरण
. उपवन में तरह-तरह के पुष्प खिले हुए हैं। - 
                                                                        ऋतुमती स्त्री का रज
                                                                                
उदाहरण
. पुष्प स्राव के समय ज़्यादातर स्त्रियों को तक़लीफ़ होती है। - आँख का एक रोग, फूला, फूली
 - 
                                                                        घोड़ों का एक लक्षण, चित्ती
                                                                                
विशेष
. जिस रंग का घोड़ा हो उससे भिन्न रंग की चित्ती को पुष्प कहते हैं। कनपटी, ललाट, सिर, कंधे, छाती, नाभि और कंठ में ऐसे चिह्न हों तो शुभ और ओंठ, कान की जड़, भौं और चूतड़ पर हों तो अशुभ माने जाते हैं। - विकास, विकसित होना
 - कुबेर का विमान, पुष्पक
 - एक प्रकार का अंजन या सुरमा
 - रसौत
 - पुष्करमूल
 - लौंग, लवंग
 - मधु, शहद
 - वाममार्गियों की परिभाषा में खाया जाने वाला मांस
 - पुखराज, पुष्पराग
 - नाटक में कोई ऐसी बात कहना जो विशेष रूप से प्रेम या अनुराग उत्पन्न करने वाली हो, जैसे कि—यह साक्षात् लक्ष्मी है, इसकी हथेली परिजात के नवदल हैं, नहीं तो पसीने के बहाने इसमें से अमृत कहाँ से टपकता।
 
पुष्प के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएपुष्प के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएपुष्प के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएपुष्प के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a flower
 - menses
 
पुष्प के ब्रज अर्थ
पुसुप, पुहुप
संज्ञा, पुल्लिंग
- फूल
 - शहद
 - पुखराज
 - एक नेत्र रोग
 - रजस्वला स्त्री का रज
 - अंजन विशेष
 - रसौत
 - पुष्पक विमान
 
पुष्प के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- फूल
 
Noun, Masculine
- flower
 
अन्य भारतीय भाषाओं में पुष्प के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
फुल्ल (गुल) - ਫੁੱਲ (ਗੁਲ)
गुजराती अर्थ :
फूल - ફૂલ
उर्दू अर्थ :
गुल - گل
फूल - پھول
कोंकणी अर्थ :
फूल
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा