र के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

र के अँग्रेज़ी अर्थ

  • the second amongst the series य, र, ल, व of the Devna:gri: alphabet, (traditionally) designated as semi-vowels र अंत:स्थ
  • see य रंक

र के हिंदी अर्थ

  • हिंदी वर्णमाला का सत्ताईसवाँ व्यंजन वर्ण जिसका उच्चारण जीभ के अगले भाग को मूर्धा के साथ कुछ स्पर्श कराने से होता है, यह स्पर्श वर्ण और ऊष्म वर्ण के मध्य का वर्ण है, इसका उच्चारण स्वर और व्यंजन का मध्यवर्ती है, इसलिए इसे अंतस्थ वर्ण कहते हैं, इसके उच्चारण में संवार, नाद और घोष नामक प्रयत्न होते हैं
  • वर्णमाला का १३वाँ व्यंजन जो उच्चारण तथा भाषा-विज्ञान पर्शी, अल्पप्राण तथा सघोष व्यंजन है

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पावक, अग्नि
  • कामाग्नि
  • सितार का एक बोल
  • जलना, झुलसना
  • आँच, ताप, गरमी
  • सोना, स्वर्ण
  • वर्ण
  • चालीस की संख्या
  • छंदशास्त्र में एक गण, रगण जो मध्यलघु होता है

विशेषण

  • तीक्ष्ण, प्रखर

र के अंगिका अर्थ

र:

  • ई अंगिका वर्णमाला केरों सत्ताईसवाँ व्यंजन छेकय, ऐकरों उच्चारण जी के मूर्धा साथ कुछ स्पर्श करला सें होय छै

र के कन्नौजी अर्थ

  • देवनागरी वर्णमाला का सत्ताईसवाँ व्यंजन वर्ण और दूसरा अंतस्थ वर्ण, उच्चारण स्थान मूर्धा

र के कुमाउँनी अर्थ

  • देवनागरी वर्णमाला का सत्ताईसवाँ व्यंजन वर्ण
  • उच्चारण के विचार से सघोष, अल्पप्राण, अर्द्ध-स्वर, कंपित ध्वनि

क्रिया

  • रुक, ठह (र....र) नेपाल में समान शब्दों को मिलाने का संयोजन हौर (हरू) का सरलीकरण

    उदाहरण
    . राम र सीता; लिखित रूप में अनि या इस कारण अर्थ में प्रश्नवाचक . 'जा छाँ के ? कां जांछू र'

र के गढ़वाली अर्थ

  • देवनागरी वर्ण माला का सत्ताइसवाँ व्यंजन
  • the twenty seventh consonant of the Devanagari alphabet.

र के बुंदेली अर्थ

  • हिंदी वर्णमाला देवनागरी लिपि का र का स्पर्श और ऊष्म वर्ण के मध्य वर्ण इसका उच्चारण स्थान जीभ के अगले भाग की मूर्धा के साथ कुछ स्पर्श करने से होता है

र के ब्रज अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • पावक, अग्नि
  • कामाग्नि
  • तीक्ष्ण

र के मैथिली अर्थ

  • वर्णमाला का सत्ताइसवाँ व्यंजन
  • 27th consonant of alphabet.

र के मालवी अर्थ

  • य वर्ग का व्यंजन

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा