raaj-grih meaning in english
राज-गृह के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a palace, regal mansion
राज-गृह के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- राज-प्रासाद, राजा का महल
-
एक प्राचीन स्थान का नाम जो बिहार में पटना के पास है
विशेष
. इसे प्राचीन काल में गिरिब्रज कहते थे। महाभारत के अनुसार यहाँ मगध की राजधानी थी, जिसे कुश के पुत्र वसु ने शोण और गंगा के संगम पर पाँच पहाड़ियों के बीच में बसाया था। महाभारत के समय में यह जरासंध की राजधानी थी। महाभारत में उन पाँच पर्वतों का नाम वैहार, वराह, वृषभ, ऋषिगिरि और चैत्यक लिखा है। वायुपुराण में इन्हीं पाँचों का नाम वैभार, गिरिब्रज, रत्नकूट, रत्नाचल और विपुल लिखा है। शोणिक ने विपुलगिर के उतर, जिसे महाभारत के समय चैत्यक कहते थे, सरस्वती नामक एक छोटी सी नदी के पूर्व में नवीन राज-गृह बसाया था। इसी को अब राजगिरि कहते हैं। यह शोणिक महावीर तीर्थंकर के काल में था और उनका प्रधान भक्त था। महात्मा बुद्ध के समय नें यही बिंदुसार की राजधानी थी। इन पहाड़ों पर अपने अपने समय में महावीर और गौतम बुद्ध ने निवास और उपदेश किया था तथा बौद्धों का प्रथम रांघ यहीं पर संघटित हुआ था, और यहीं पर महाकाश्यप ने त्रिपिटक का प्रथम संग्रह किया था। यहाँ बौद्धों और जैनियों के अनेक मंदिर, स्तूप और चैत्यादि हैं। प्राचीन नगर के भग्नावशेष इसमें अब तक देखे जाते हैं। यहाँ अनेक प्राचीन अभिलेख भी मिले हैं। यह स्थान बौद्धों, जैनों और हिंदुओं का प्रधान तीर्थस्थान है।
राज-गृह के अंगिका अर्थ
राजगृह
संज्ञा, पुल्लिंग
- राजभवन
राज-गृह के कन्नौजी अर्थ
राज गृह
- राजमहल
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा