साँई

साँई के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

साँई के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • God, Lord
  • master
  • husband
  • a title used for Mohammedan faqirs

साँई के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • स्वामी, मालिक

    उदाहरण
    . आप को साफ कर तुही साँई।

  • ईश्वर, परमात्मा, परमेश्वर

    उदाहरण
    . गुर गौरीस साँई सीतापति हित हनुमानहिं जाई कै। मिलिहौं मोहि कहाँ की वे अब अभिमत अवधि अघाई कै।

  • पति, शौहर, भर्ता

    उदाहरण
    . पूस मास सुनि सखिन पै साँईं चलत सवार। गहि कर बीन प्रबीन तिय राग्यौ राग मलार। . चल्यो धाय कमठी चढ़ाय फुरकाय आँख बाईं जग साँईं बात कछु न तनक को।

  • मुसलमान फ़क़ीरों की एक उपाधि
  • बोलचाल की भाषा में सिंधियों द्वारा प्रयुक्त आदरसूचक संबोधन

    उदाहरण
    . साँई, आपसे कुछ बात करनी थी।

  • महाराष्ट्र के एक सुप्रसिद्ध संत जो भगवान के रूप में पूजे जाते हैं

साँई के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पतली टहनी, पेड़ की छोटी शाखा
  • ब्याज रहित ऋण में दिया गया मूल धन

Noun, Feminine

  • a prig,atwig, small offshoot of a tree
  • interest free loan

साँई के बज्जिका अर्थ

  • प्रभु, भगवान

साँई के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • परमात्मा, ईश्वर

    उदाहरण
    . तुम हर्ता तुम कर्ता एक, तुम हौ भुवन के माई।

  • पति
  • मुसलमान फ़क़ीर

साँई के मालवी अर्थ

संज्ञा

  • स्वामी, ईश्वर

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा