सदन

सदन के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सदन के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a house
  • house of legislature, chamber

सदन के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • रहने का स्थान, निवास-स्थान, आवास, घर, मकान

    उदाहरण
    . हमारा सदन गंगा के किनारे पर है।

  • वह स्थान जिसमें किसी विषय पर विचार करने अथवा नियम, विधान आदि बनाने वाली सभा का अधिवेशन होता हो, वह भवन जिसमें किसी देश या राज्य के विधान बनाने के कार्य होते हों, लोकसभा या राज्यसभा आदि का भवन

    विशेष
    . कुछ देशों में तो इस प्रकार का एक ही सदन होता है और कुछ देशों में दो-दो सदन होते हैं, जिनमें से एक में तो साधारण जनता के प्रतिनिधि और दूसरे में कुछ विशिष्ट वर्गों के प्रतिनिधि सदस्य होते हैं। भारत में केन्द्रीय सदन के दो अंग है—लोकसभा और राज्यसभा।

    उदाहरण
    . मंत्री जी सदन में अभी-अभी प्रवेश किए।

  • किसी विषय पर विचार करने या नियम, विधान आदि बनाने के लिए होने वाली सभा या उसमें उपस्थित होने वाले लोगों का समूह

    उदाहरण
    . सदन की यही इच्छा जान पड़ती है कि इस विषय का निर्णय आज ही हो जाए।

  • वह स्थान जहाँ विशिष्ट रूप से कोई लोकोपकारी कार्य हो, जैसे—सेवा सदन
  • प्राणियों का आश्रय, जैसे—गो-सदन
  • वह भवन जिसमें बहुत से लोग दर्शक या प्रेक्षक के रूप में उपस्थित हो सकते हों

    उदाहरण
    . नाट्य सदन दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है।

  • सदन या भवन में उपस्थित बहुत से लोग, दर्शकों या प्रेक्षकों का समूह

    उदाहरण
    . सदन नृत्यांगना का नृत्य देखने में मग्न था।

  • यमालय, यम का आवास
  • यज्ञभवन या यज्ञस्थल, यज्ञ-मंडप
  • विराम, ठहराव, स्थिरता
  • शैथिल्य, थकावट
  • एक प्रसिद्ध भगवतभक्त क़साई का नाम
  • जल
  • म्लान होना, क्षीण होना

सदन के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सदन के ब्रज अर्थ

सदनि

संज्ञा, पुल्लिंग

  • घर, गृह, मकान

    उदाहरण
    . वरों कहा सदन की सोभा बैकुंठहु ते राजरी।


  • घर, गृह, मकान

    उदाहरण
    . वरों कहा सदन की सोभा बैकुंठहु ते राजरी।

सदन के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • घर
  • संसद या विधायिका के दोनों निकायों में से कोई एक

Noun, Masculine

  • house
  • either of the two bodies of parliament/legislature

अन्य भारतीय भाषाओं में सदन के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

घर - ਘਰ

सदन - ਸਦਨ

गुजराती अर्थ :

सदन - સદન

घर - ઘર

मकान - મકાન

रहेठाण - રહેઠાણ

संसद सदन - સંસદ સદન

उर्दू अर्थ :

घर - گھر

मकान - مکان

ऐवान - ایوان

कोंकणी अर्थ :

घर

सदन

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा