सैन

सैन के अर्थ :

सैन के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अपना भाव प्रकट करने के लिए आँख या उँगली आदि से किया हुआ इंगित या इशारा, शरीर के किसी अंग से किया गया संकेत

    उदाहरण
    . सीतहि सभय देखि रघुराई। कहा अनुज सन सैन बुझाई। . जदीप चवायनि चीकनी, चलति चहुँ दिस सैन। तदपि न छाँड़त दुहुनि के हँसी रसीले नैन। . सुनि श्रवण दशबदन दशन अभिमान कर नैन की सैन अंगद बुलायो। देखि लंकेश कपि भेश दर दर हँस्यो सुन्यो भट कटक को पार पायो।

  • चिन्ह, निशान, सूचक वस्तु

    उदाहरण
    . यह श्रमकन नख खतन की सैन जुदी अँग मैन, नील निचोल चितै भए तरुनि चोल रँग नैन।

  • परिचायक लक्षण, लक्षण
  • सेना

    उदाहरण
    . सप्त दीप के कपि दल आए जुरी सैन अति भारी। सीता की सुधि लेन चले ढूँढंत विपिन मँझारी। . सजी सैन छवि बरनि न जाई। मनु विधि करामाति सब आई।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए : 'शयन'

    उदाहरण
    . साजि सैन भूषण बसन सबकी नजर बचाय। रही पौढि मिस नींद के दुग दुवार से लाय। . जानि परैगी जात हो रात कहूँ करि सैन। लाल ललौहे नैन लखि सुनि अनखौहें बैन। . भटन विदा करि रैन मुख जाइ कीन्ह गृह सैन।

  • बाज पक्षी

    उदाहरण
    . चल्यो प्रसैन ससैन सैन जिमि अपर खगन पर।


देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार का बगुला

सैन के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

सैन के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पानी उपछने की एक विधि जो दो व्यक्ति के द्वारा रस्सी के सहारे उपछा जाता है

सैन के अवधी अर्थ

सैन के कुमाउँनी अर्थ

विशेषण

  • सौ, शत (कविता में), सैकड़ा

    उदाहरण
    . अठासी सै गंगा भुलू नवासी सै तीरथा, अठासी सौ गंगा भाई, नवासी सौ तीर्थ।

सैन के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • संकेत, इशारा
  • मादा पशुओं की मूत्रस्थली
  • एक अच्छी क़िस्म की घास

सैन के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • संकेत, अंगुली का संकेत

    उदाहरण
    . मौन गहे करनो करत, गंगा की सी सैन।

  • चिन्ह, सूचक वस्तु
  • देखिए : 'सेना'

    उदाहरण
    . भूषन भनत आयो सैन सिवराज को।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • शयन

सैन के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आँख अथवा किसी अंग से दिया जाने वाला संकेत, इशारा, इंगित
  • सोने की क्रिया निद्रा
  • एक शिकारी पक्षी, बाज
  • देखिए : 'सैना'

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सिंचाई की नाली
  • सिंचाई का एक साधन जिसमें दोनों छोरों पर रस्सी बाँधकर दो आदमी पानी उलीचते हैं, चाँड़
  • जल्दी न भरने वाला घाव

सैन के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पानी निकालने के लिए एक साधन

Noun, Feminine

  • an apparatus for draining out. See शनि, and सनि

सैन के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आँख का इशारा
  • आँख के इशारे से दिया गया कामुक संकेत
  • आँख

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक कृष्ण भक्त नाई

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा