समर्पण

समर्पण के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

समर्पण के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी को आदरपूर्वक कोई चीज़ देना, भेंट या ऩजर करना, प्रतिष्ठापूर्वक देना

    उदाहरण
    . वे यह पुस्तक किसी राजा या रईस को समर्पण करना चाहते हैं।

  • धर्म-भाव से या श्रद्धा-भक्तिपूर्वक कुछ कहते हुए अर्पित करना

    उदाहरण
    . मीरा का भगवान कृष्ण के प्रति समर्पण उसके द्वारा रचित गीतों में परिलक्षित होता है।

  • युद्ध, विवाद आदि बंद करके अपने आपको शत्रु या विपक्षी के हाथ में सौंपना, सेना द्वारा या किसी अपराधी द्वारा अपने आप को सौंपना, आत्मसमर्पण

    उदाहरण
    . 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के हज़ारों सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने समर्पण किया था।

  • अपना अधिकार, स्वामित्व, भार आदि किसी दूसरे के हाथ में देना, सौंपना
  • स्थापित करना, स्थापना
  • दान देना
  • नाटक में पात्रों द्वारा पारस्परिक भर्त्सना
  • वैष्णवों में किसी भक्त को भगवान के विग्रह के सामने उपस्थित करके उसे नियमित रूप से आचारवान् भक्त या वैष्णव बनाना

समर्पण के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

समर्पण के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • dedication
  • surrender

समर्पण के अंगिका अर्थ

समरपन

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी वस्तु का आदरपूर्वक भेंट
  • त्याग

समर्पण के कन्नौजी अर्थ

समरपन

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अर्पित करना, समर्पण
  • शत्रु के हाथ में सौंप देना, आत्मसमर्पण

समर्पण के बुंदेली अर्थ

समरपन

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आदरपूर्ण प्रस्तुत करने या भेंट देने की क्रिया
  • समर्पण

समर्पण के ब्रज अर्थ

समरपन

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भेंट करना
  • सौंपना, देना

समर्पण के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सादर प्रदान
  • आत्मसमर्पण

Noun, Masculine

  • offering, dedication
  • surrender

समर्पण के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भेंट करना
  • स्वयं को पेश या उपस्थित करने का भाव

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा