sampaadak meaning in hindi
संपादक के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
वह जो किसी समाचार पत्र, पत्रिका अथवा पुस्तकआदि के सब लेख या विषय अच्छी तरह ठीक करके या देखकर क्रम से लगाता और उन्हें प्रकाशन के योग्य बनाता हो, किसी पुस्तक या सामयिक पत्र आदि को संशोधित कर प्रकाशन के योग्य बनाने वाला व्यक्ति, एडिटर
उदाहरण
. देश की आजादी के आंदोलन में कई प्रतिष्ठित संपादकों ने अमूल्य योगदान दिया। - कोई काम पूरा करने वाला व्यक्ति, काम को अंजाम देने वाला व्यक्ति, काम को संपन्न करने वाला व्यक्ति
- प्रस्तुत करने-तैयार करने वाला व्यक्ति
- प्रदान करने वाला व्यक्ति, लाभ करने वाला व्यक्ति
- उत्पन्न करने वाला व्यक्ति, उत्पादक
विशेषण
- कोई काम पूरा करने वाला, कार्य संपन्न करने वाला
- प्रस्तुत या तैयार करने वाला
संपादक के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएसंपादक के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएसंपादक के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएसंपादक के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- an editor
- an executive
संपादक के अंगिका अर्थ
सम्पादक
संज्ञा, पुल्लिंग
- समाचार पत्र या पुस्तक को क्रम से लिखने वाला व्यक्ति
- किसी काम को पूरा करने वाला व्यक्ति
संपादक के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- किसी समाचार पत्र, मासिक पत्र अथवा पुस्तक माला को रचनाओं से पूर्णकर प्रकाशित करने वाला
- पूरा करने वाला, पूर्ण करने वाला
संपादक के मैथिली अर्थ
सम्पादक
संज्ञा, पुल्लिंग
- किसी समाचार पत्र अथवा पुस्तक की सामग्री को संशोधित कर प्रकाशित करने वाला व्यक्ति
- काम पूरा करने वाला व्यक्ति
Noun, Masculine
- editor
- executive
संपादक के हरियाणवी अर्थ
पुल्लिंग
- किसी समाचार-पत्र या पुस्तक आदि का संपादन करने वाला
अन्य भारतीय भाषाओं में संपादक के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
संपादक - ਸੰਪਾਦਕ
गुजराती अर्थ :
संपादक - સંપાદક
तंत्री - તંત્રી
उर्दू अर्थ :
मुदीर - مدیر
कोंकणी अर्थ :
संपादक
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा