sanhaar meaning in english
संहार के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- annihilation
- massacre
संहार के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
युद्ध आदि में अनेक लोगों की हत्या
उदाहरण
. द्वितीय विश्वयुद्ध में हज़ारों लोगों का संहार हो गया था। -
जान से मारने की क्रिया
उदाहरण
. दुष्टों का संहार करने के लिए ईश्वर अवतरित होते हैं। -
किसी चीज़ के अस्तित्व की समाप्ति, नाश, ध्वंस
उदाहरण
. पर्यावरण की देखभाल न करने से सृष्टि के संहार की आशंका है। -
कल्पांत, प्रलय
उदाहरण
. ऐसी मान्यता है कि कल्प के अंत में सृष्टि के सभी प्राणियों का संहार हो जाता है। - समाप्ति, अंत, ख़ातमा, जैसे—रूपक के किसी अंक या रूपक का संहार, काव्य-संहार
- एक साथ करना, इकट्ठा करना, समेटना
- संग्रह, संचय
- (केशों को) समेटकर बाँधना, गूँथना, जैसे—विण-संहार
- संकोच, आकुंचन, सिकुड़ना
- छोड़े हुए बाण को फिर वापस लेना
- खु़लासा, सार, संक्षेप कथन
- एक नरक का नाम
- कौशल, निपुणाता
- व्यर्थ करने की क्रिया, निवारण, परिहार, रोक, जैसे—किसी अस्त्र का संहार
- अभ्यास, निरंतर प्रवृत्ति
- उच्चारण संबंधी एक दोष
- झुंड, समूह
- भीतर की ओर करना, अंदर करना, सिकोड़ना, जैसे—हाथी द्वारा अपनी सूँड़
- संहारक, संहर्ता
- एक असुर
संहार के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएसंहार के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएसंहार के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएसंहार के अंगिका अर्थ
- संग्रह, संचय
- संक्षेप कथन
- ध्वंश, नाश
- अंत, प्रलय
संहार के अवधी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- नाश
संहार के कुमाउँनी अर्थ
क्रिया
- मिलाकर खींचना
- अंत
- विनाश
- समाप्ति
संहार के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- नाश
- प्रलय
Noun, Masculine
- havoc, deluge,destruction
संहार के ब्रज अर्थ
सकर्मक क्रिया, सकर्मक
-
नाश करना
उदाहरण
. जग सिरजत पालत महारत पुनि क्यों बहुरि कर्यो। - मार डालना
- अंत कर देना
पुल्लिंग
-
बटोरना, समेटना, संचय
उदाहरण
. अब सबको संहार होत है छींक किये ये काज बिचारे। - केश बाँधना, केश गूँथना
- अंत
- नाश, ध्वंस
संहार के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- नाश, ध्वंस, उजाड़
- वध
Noun
- destruction, annihilation, winding up
- killing
अन्य भारतीय भाषाओं में संहार के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
संघार - ਸੰਘਾਰ
गुजराती अर्थ :
संहार - સંહાર
ध्वंस - ધ્વંસ
विनाश - વિનાશ
नाश - નાશ
कतल - કતલ
उच्छेद - ઉચ્છેદ
वध - વધ
उर्दू अर्थ :
तबाही - تباہی
ग़ारतगरी - غارت گری
क़त्ल-ए-आम - قتل عام
कोंकणी अर्थ :
संहार
नाश
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा