संस्कार

संस्कार के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

संस्कार के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सुधार
  • मनोवृत्ति का शोधन
  • इंद्रियों पर वाह्य विषयों से पड़ा हुआ प्रभाव
  • पूर्व जन्म की वासना
  • चित्त पर पड़ा हुआ प्रभाव

संस्कार के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • mental impression(s) (forming the mind)
  • sacrament
  • rite/ritual, ceremony
  • purification
  • improvement, refinement

संस्कार के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वे कृत्य जो धर्मशास्त्र के अनुसार जन्म से लेकर मरणकाल तक द्विजातियों के संबंध में आवश्यक होते हैं, वर्णधर्मानुसार किसी व्यक्ति के संबंध में होने वाला विधान, रीति या रस्म

    विशेष
    . द्विजातियों के लिए षोडश या द्वादश संस्कार कहे गए हैं। मनु के अनुसार उनके नाम ये हैं—गर्भाधान, पुंसवन, सीमंतोन्नयन, जातकर्म, नामकर्म, निष्क्रमण, अन्नप्राशन, चूड़ाकर्म, उपनयन, केशांत, समावर्तन और विवाह। इनमें कर्णवेध, विद्यारंभ, वेदारंभ और अंत्येष्टि कर्म को गणना करने से इनकी संख्या 16 हो जाती है।

  • किसी चीज़ को ठीक या दुरुस्त करके उचित रूप देने की क्रिया, ठीक करना, दुरुस्ती, सुधार, जैसे-व्याकरण में होने वाला शब्दों का संस्कार
  • किसी चीज़ की त्रुटियाँ, दोष, विकार आदि दूर करके उसे उपयोगी तथा निर्मल बनाने की क्रिया, जैसे-वैद्यक में होने वाला पारे का संस्कार
  • किसी प्रकार की असंगति, भद्दापन आदि दूर करके उसे शिष्ट और सुंदर रूप देने की क्रिया, जैसे—भाषा का संस्कार
  • किसी को उन्नत, सभ्य, समर्थ आदि बनाने के लिए कुछ बताने, सिखाने या अच्छे मार्ग पर लाने की क्रिया, जैसे—बुद्धि का संस्कार
  • मन, रुचि, आचार-विचार आदि को परिष्कृत तथा उन्नत करने का कार्य, मनोवृत्ति या स्वभाव का शोधन, मानसिक शिक्षा, मन में अच्छी बातों का जमाना

    उदाहरण
    . बुराइयों को दूर करने के लिए संस्कार आवश्यक है।

  • शिक्षा, उपदेश, संगत, आदि का मन पर पड़ा हुआ प्रभाव, दिल पर जमा हुआ असर

    उदाहरण
    . जैसा लड़कपन का संस्कार होता है, वैसा ही मनुष्य का चरित्र होता है।

  • पिछले जन्म की बातों का असर जो आत्मा के साथ लगा रहता है (यह वैशेषिक के 24 गुणों में से एक है), पूर्व जन्म की वासना

    उदाहरण
    . बिना पूर्व जन्म के संस्कार के विद्या नहीं आती।

  • मन द्वारा कल्पित या आरोपित विषय, भ्रांतिजन्य प्रतीति (जैसी जगत् की, जो वास्तविक नहीं है)

    विशेष
    . पंच स्कंधों में चौथा स्कंध 'संस्कार' है जो भवबंधन का कारण कहा गया है।

  • (भारतीय दर्शन) इंद्रियों के विषय भोग से मन पर पड़ने वाला संस्कार, इंद्रियों के विषयों के ग्रहण से उत्पन्न मन पर जमा हुआ प्रभाव
  • (वैशेशिक दर्शन) गुण का वह धर्म जिसके कारण या फलस्वरूप वह अपने आपको अभिव्यक्त करता है
  • धर्म की दृष्टि से शुद्ध करना, पवित्र करना
  • धार्मिक कृत्य या अनुष्ठान
  • उपनयन संस्कार, यज्ञोपवीत कर्म
  • मृतक की क्रिया
  • अच्छे या सुंदर रूप में लाना, अलंकार, सजावट
  • धो-माँजकर साफ़ करना, परिष्कार
  • शरीर का संस्कार, बदन की सफ़ाई, शौच
  • साफ़ करने या माँजने का झाँवाँ, पत्थर आदि, झवाँ
  • चमकाना
  • खाना बनाना, भोज्य पदार्थ तैयार करना
  • छाप, प्रभाव
  • स्मरण शक्ति
  • साथ-साथ रखना
  • पशुओं, पौधों आदि का पालन और रक्षण

संस्कार के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

संस्कार के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मन में अवस्थित धारणाएँ, मानसिक शिक्षा, मनोवृत्ति

संस्कार के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जन्मजात विशेषता, शिक्षा, अनुशीलन, नामकरण, उपनयन आदि सोलह धार्मिक कृत्य

संस्कार के गढ़वाली अर्थ

संसकार

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शुद्धि, पवित्रीकरण, परिस्करण
  • मानसिक शिक्षा
  • प्रशिक्षण

  • शुद्धि, पवित्रीकरण, परिस्करण
  • मानसिक शिक्षा
  • प्रशिक्षण

Noun, Masculine

  • perfecting refinement, proper training, an inborn faculty, education.

  • perfecting refinement, proper training, an inborn faculty, education.

संस्कार के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • व्यक्ति से संबंधित धार्मिक रीतियाँ
  • दैव निर्धारित सुयोग

संस्कार के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्रतिभा
  • धार्मिक जीवन के परिष्कारार्थ उपनयनादि अनुष्ठान
  • परिवेश के प्रभाव से उत्पन्न धारणा या प्रवृत्ति
  • परिष्करण, सुधार

Noun, Masculine

  • talent
  • rite,sacrament
  • effect of environment and tradition on mind
  • refinement

संस्कार के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आवश्यक धार्मिक कृत्य जो जन्म से मरण पर्यंत चलते हैं

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा