sarautaa meaning in hindi
सरौता के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
सुपारी काटने का औज़ार
विशेष
. यह लोहे के दो खंड़ों का होता है। ऊपर का खंड गंड़सी की भाँति धारदार होता है और नीचे का मोटा, जिसपर सुपारी रखते हैं, दोनों खंड़ी के सिरे ढीली कील से जुड़े रहते हैं, जिससे वे ऊपर- नीचे घूम सकते हैं । इन्हीं दोनों खंड़ों के बीच में रखकर और ऊपर से दबाकर सुपारी काटी जाती है।उदाहरण
. वह सरौते से सुपारी काट रहा है।
सरौता के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएसरौता के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a nut-cracker
सरौता के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सँडसी के आकार का सुपारी काटने का यंत्र
सरौता के अवधी अर्थ
सरवता
संज्ञा, पुल्लिंग
- सुपारी काटने का औज़ार
सरौता के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सुपारी काटने का औज़ार
सरौता के कुमाउँनी अर्थ
सरौत
संज्ञा, पुल्लिंग
- सुपारी आदि काटने का एक औज़ार
सरौता के गढ़वाली अर्थ
सरौता के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सुपारी आदि काटने का औज़ार
सरौता के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सुपारी आदि काटने की लोहे की कैंची विशेष
- नींबू आदि का रस निकालने का औज़ार विशेष
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा