sarmaa meaning in hindi
सरमा के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- 
                                                                        देवताओं की एक कुतिया
                                                                                विशेष 
 . ऋग्वेद में यह इंद्र की कुतिया और यमराज के चार आँखों वाले कुत्तों की माता कही गई है। पणि लोग जब इंद्र की या आर्यों की गौएँ चुरा ले गए थे, तब यह उन्हें जाकर ढूँढ़ लाई थी। महाभारत में इसका उल्लेख देवशुनी के नाम से हुआ है। सरमा देवशुनी ऋग्वेद के एक मंत्र की द्रष्टा भी है।
- 
                                                                        विभीषण की स्त्री का नाम 
                                                                                उदाहरण 
 . सरमा एक गंधर्व की पुत्री थी।
- कुतिया
- (अग्नि पुराण) कश्यप की एक स्त्री का नाम
- दक्ष की पुत्री का नाम
संज्ञा, पुल्लिंग
- श्रम
सरमा के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएसरमा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएसरमा के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- ब्राह्मण वर्ण बोधक उपाधि, शर्मा
- ब्राह्मणों से इतर बढ़ई जाति के लोग भी शर्मा लिखते हैं
सरमा के ब्रज अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- देव लोक की कुतिया
अकर्मक क्रिया
- 
                                                                        लजाना, संकोच करना
                                                                                उदाहरण 
 . उरज परसत स्याम सुंदर नागरी सरमाइ।
सरमा के मालवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- शर्मा, ब्राह्मणों की एक उपाधि
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा
