satii meaning in hindi
सती के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, विशेषण, स्त्रीलिंग
- अपने पति को छोड़ और किसी पुरुष का ध्यान मन में न लाने वाली, साध्वी, पतिव्रता
- अपने पति के मरने पर उसके साथ ही जल या मर जाने वाली, सहगामिनी
संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दक्ष प्रजापति की कन्या जो शिव को ब्याही गई थी
- दुर्गा या पार्वती का एक नाम
- पतिव्रता स्त्री
- वह स्त्री जो अपने पति के शव के साथ चिता में जले, सहगामिनी स्त्री
- विश्वामित्र की स्त्री का नाम
- अंगिरा की स्त्री का नाम
- संन्यासिनी
- मादा पशु
- गंधयुक्त मृत्तिका, सोंधी मिट्टी
- एक छंद जिसके प्रत्येक चरण में एक नगण और एक गुरु होता है
हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग
- वह जो सतधर्म का पालन करता हो, सत्य का अनुगमन करने वाला व्यक्ति, सत्यान्वेषी
- सात्विक वृत्तियों वाला साधु या महात्मा
सती के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएसती के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएसती के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएसती से संबंधित मुहावरे
सती के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Adjective, Feminine
- chaste, virtuous (said of a married woman)
Noun, Feminine
- a chaste and faithful/loyal woman devoted to her husband
- a woman who burns herself willingly on the funeral pyre (चिता) of her husband out of devotion
सती के अंगिका अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- पतिव्रता स्त्री
- वह स्त्री जो अपने पति के शव के साथ चिता में जल जाए
सती के अवधी अर्थ
सत्ती
विशेषण, स्त्रीलिंग
- सती
सती के कन्नौजी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
- साध्वी, पवित्र स्त्री
- पति के शव के साथ जल जाने वाली स्त्री
- दक्ष की कन्या जिसका विवाह शिव से हुआ था
सती के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- साध्वी, पतिव्रता स्त्री
- पति के शव के साथ जल जाने वाली स्त्री
- दुर्गा
- संन्यासिनी
- विश्वामित्र की स्त्री
- मादा पशु
- एक तरह की सुगंधित मिट्टी
सती के गढ़वाली अर्थ
सति
विशेषण, स्त्रीलिंग
- (स्त्री) पतिव्रता, साध्वी
- पत्नी जो पति के मरने पर उसकी ही चिता पर अग्नि में भस्म हो जाती है, सती नारी
- (स्त्री) पतिव्रता, साध्वी
- पत्नी जो पति के मरने पर उसकी ही चिता पर अग्नि में भस्म हो जाती है, सती नारी
Adjective, Feminine
- a chaste or a faithful woman who voluntarily cremates herself in the funeral pyre along with her husband
- a chaste or a faithful woman who voluntarily cremates herself in the funeral pyre along with her husband
सती के बुंदेली अर्थ
सत्ती
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- उस नारी की दिव्य शक्ति जो अपने मृतक पति के सिर को गोद में लेकर जीवित जल जाती है
सती के ब्रज अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
पार्वती, उमा
उदाहरण
. भानमती मती जैसे सपने की रती जैसे। -
पति के शव के साथ जल जाने वाली स्त्री
उदाहरण
. बिमानन छाय रह्यो असमान, सती लखि बिक्रम विक्रमवान। - साध्वी, पतिव्रता
सती के मैथिली अर्थ
विशेषण
- साध्वी, पतिपरायणा, सच्चरित्रा
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- पतिव्रता स्त्री जो पति की चिता के साथ भस्म हो जाती है
क्रिया-विशेषण
- बदले में
- प्रतिनिधि के रूप में
Adjective
- chaste, virtuous, pious, honest
Noun, Feminine
- one who is ideally devoted to her husband and at last burns herself on the pyre of her husband
Adverb
- in lieu of, as a substitute, on behalf
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा