sha meaning in hindi
श के हिंदी अर्थ
व्यंजन
- हिंदी वर्णमाला में व्यंजन का तीसवाँ वर्ण, इसका उच्चारण प्रधानतया तालु का सहायता से होता है, इससे इसे तालव्य श कहते हैं, यह महाप्राण है और इसका उच्चारण में एक प्रकार का घर्षण होता है, इसलिए इस ऊष्मा भी कहते हैं, आभ्यंतर प्रयत्न के विचार से यह इषत्स्पृष्ट है और इसमे बाह्य प्रयत्न श्वास और घोष होता है
श के अँग्रेज़ी अर्थ
Consonants
- the first of the conventional sibilant—trio (श, ष, स) of the Devna:gri: alphabet. In current Hindi sound-pattern, however, the cerebral (ष) has merged its identity into the palatal sibilant (श)
श के कन्नौजी अर्थ
व्यंजन
- देवनागरी वर्णमाला का तीसवाँ और ऊष्म वर्ग का पहला व्यंजन वर्ण, उच्चारण स्थान तालु, इसीलिए इसे तालव्य 'श' कहते हैं
श के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
सौ, शतक
उदाहरण
. 'एक श रुपै'-एक सौ रुपये। . 'बजारा भौले के मार, भौनी श ले' अर्थात बाज़ार के भाव की मार, भवानी साह की भी मार। - पर्वतीय क्षेत्र की वैश्य जाति, व्यापारी
श के गढ़वाली अर्थ
व्यंजन
- देवनागरी वर्णमाला का तीसवाँ व्यंजन वर्ण, इस वर्ण का प्रयोग सामान्यतः लिखित साहित्य में ही मिलता है बोलचाल में यह 'स' वर्ण के साथ परिवर्तनीय है
Consonants
- thirtieth consonant of the Devanagari alphabet, normally used in written material only
श के बुंदेली अर्थ
व्यंजन
- हिंदी वर्णमाला देवनागरी लिपि का ऊष्म वर्ग का वर्ण, इसका उच्चारण स्थान तालव्य है
श के मैथिली अर्थ
व्यंजन
- वर्णमाला का तीसवाँ व्यंजन
Consonants
- 30th consonant of alphabet.
श के मालवी अर्थ
व्यंजन
- मालवी एवं देवनागरी वर्णमाला का व्यंजन
श के हरियाणवी अर्थ
- हिंदी वर्णमाला का तीसवाँ व्यंजन हरियाणवी में इसका उच्चारण 'स' के समान है
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा