sishTaachaar meaning in hindi
शिष्टाचार के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सभ्य पुरुषों के योग्य आचरण, भले आदमियों का सा बर्ताव, शिष्टतापूर्वक किया गया व्यवहार, साधु व्यवहार, तमीज़, अदब, कायदा
- शिष्ट व्यक्तियों का आचार अथवा व्यवहार, सदाचार
- आदर, सम्मान, ख़ातिरदारी
- किसी समाज, संस्था आदि द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आचरण
- विनय, नम्रता
- तौर-तरीक़ा, सलीक़ा
- वह अच्छा बर्ताव जो केवल दिखलाने के लिए किया जाय, दिखावटी सभ्य व्यवहार, जैसे—शिष्टाचार की बात छोड़कर अपने आने का अभिप्राय कहो
- औपचारिक व्यवहार, आवभगत, जैसे—शिष्टाचार के अनंतर उन्होंने वार्तालाप प्रारंभ किया
शिष्टाचार के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएशिष्टाचार के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएशिष्टाचार के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- etiquette
- courtesy, decency
शिष्टाचार के कन्नौजी अर्थ
सिसटाचार
संज्ञा, पुल्लिंग
- शिष्टाचार
शिष्टाचार के गढ़वाली अर्थ
सिस्टाचार
संज्ञा, पुल्लिंग
- सभ्य या शिष्ट पुरुषों का आचरण, शिष्ट व्यक्तियों का सभ्य आचार-व्यवहार, लोकाचार, शिष्टाचार
- रीति-नीति का निर्वाह, सभ्यता
- आदर, सम्मान
Noun, Masculine
- etiquette, civilized conduct, a behaviour prevailing in a cultured society
शिष्टाचार के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- शिष्टोचित आचरण
- सत्कार
- विनय
शिष्टाचार के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- शिष्टता के हेतु अपेक्षित औपचारिकता
Noun, Masculine
- etiquette
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा