स्कंध

स्कंध के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

स्कंध के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the shoulder
  • stem or trunk of a tree
  • division of an army
  • stock

स्कंध के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कंधा, मोढ़ा

    उदाहरण
    . घट वहन से स्कन्ध नत थे और करतल लाल।

  • वृक्ष की पेड़ी या तने का वह भाग जहाँ से ऊपर चलकर डालियाँ निकलती हैं, कांड, प्रकांड, दंड

    उदाहरण
    . वह स्कंध की मोटाई नाप रहा है।

  • डाल, शाखा

    उदाहरण
    . बच्चे आम के स्कंध में पर झूल रहे हैं।

  • किसी बड़ी डाल से निकली हुई शाखा
  • समूह, गिरोह, झुंड

    उदाहरण
    . पशुओं के स्कंध ने फ़सलें चौपट कर डाली हैं।

  • सेना का अंग, व्यूह
  • युद्ध, संग्राम, लड़ाई

    उदाहरण
    . महाभारत का स्कंध अठारह दिनों तक चला था।

  • मार्ग, पथ
  • शरीर, देह

    उदाहरण
    . स्कंध को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करें।

  • किसी देश का प्रधान शासक और स्वामी, राजा

    उदाहरण
    . त्रेतायुग में श्रीराम अयोध्या के स्कंध थे।

  • वह वस्तु जिसका राज्याभिषेक में उपयोग हो, जैसे—जल, छत्र आदि

    उदाहरण
    . स्कंध का अवलोकन कर राजगुरु ने राज्याभिषेक प्रारंभ किया।

  • ग्रंथ का विभाग जिसमें कोई पूरा प्रसंग हो, खंड, जैसे—भागवत का दशम स्कंध

    उदाहरण
    . श्रीमद् भागवत पुराण में कुल बारह स्कंध हैं।

  • बौद्धों के अनुसार रूप, वेदना, वेज्ञान, संज्ञा और संस्कार ये पाँचों पदार्थ

    विशेष
    . बौद्ध लोग इन पाँचों स्कंधों के अतिरिक्त पृथक् आत्मा स्वीकार नहीं करते।

  • दर्शनशास्त्र के अनुसार ये पाँच विषय—शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गंध

    उदाहरण
    . नेत्र का स्कंध रूप व कान का स्कंध शब्द है।

  • आर्या छंद का एक भेद

    उदाहरण
    . यह स्कंध का उदाहरण है।

  • मानवीय ज्ञान की कोई शाखा या विभाग
  • मुनि, आचार्य

    उदाहरण
    . स्कंध की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए।

  • जैनों के अनुसार पिंड
  • महाभारत के अनुसार एक नाग का नाम
  • संधि, राजीनामा

    उदाहरण
    . युद्धरत दोनों देशों के बीच स्कंध की संभावना है।

  • कंक पक्षी, सफे़द चील

    उदाहरण
    . पेड़ की डाल पर एक स्कंधमल्लक बैठा है।

  • चीज़ें, सामान आदि रखने का कमरा, भंडार घर

    उदाहरण
    . स्कंध में चूहों की भरमार है।

  • अंश, विभाग, खंड
  • बोझा ढोने वाले बैलों के ककुद की ऊँचाई की समता

स्कंध के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

स्कंध के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • कंधा
  • पेड़ का धड़ जहाँ से शाखाएँ निकलती हैं

स्कंध के मैथिली अर्थ

स्कन्ध

संज्ञा

  • कंधा

Noun

  • shoulder

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा