spanj (sponge) meaning in hindi
स्पंज के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
झाँवे की तरह का एक प्रकार का बहुत मुलायम और रेशेदार पदार्थ जिसमें बहुत से छोटे-छोटे छेद होते हैं
विशेष
. इसमें जो छोटे-छोटे छेद होते हैं, उनसे यह पदार्थ बहुत सा पानी सोख लेता है और जब इसे दबाया जाता है, तब इसमें का सारा पानी बाहर निकल जाता है। इसीलिए प्रायः लोग स्नान आदि के समय शरीर मलने के लिए अथवा कुछ विशिष्ट पदार्थों को धोने या भिगोने के लिए अथवा गीले तल पर का पानी सुखाने के लिए इसे काम में लाते हैं। यह वास्तव में एक प्रकार के निम्न कोटि के समुद्री जीवों का आवास या ढाँचा है जो भूमध्य सागर और अमेरिका के आसपास के समुद्रों में पाया जाता है। इसकी कई जातियाँ और प्रकार होते हैं।उदाहरण
. बाज़ार में तरह-तरह के स्पंज मिलते हैं।
स्पंज के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएस्पंज के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a sponge
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा