स्त्रैण

स्त्रैण के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

स्त्रैण के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • स्त्री संबंधी, स्त्रियों का

    उदाहरण
    . शीला कुछ स्त्रैण वस्त्र ख़रीद रही है।

  • स्त्रियों के कहने के अनुसार चलने वाला, स्त्रियों का वशीभूत, स्त्रीरत

    उदाहरण
    . रहते घर नाथ, तो निरा, कहती स्त्रैण उन्हें यही गिरा।

  • स्त्रियों की तरह का, स्त्रियों का-सा

    उदाहरण
    . महेश कभी-कभी स्त्रैण व्यवहार करता है।

  • स्त्रियों के प्रति भक्ति या अनुरागयुक्त
  • स्त्री के योग्य या अनुरूप
  • सदा स्त्रियों की मंडली में रहने की प्रवृत्ति रखने वाला
  • जो पुरुष स्त्रियों की तरह हाव-भाव, व्यवहार या वेशभूषा से युक्त हो
  • नपुंसक
  • (वनस्पतिविज्ञान) स्त्री केसरों में परिवर्तित हो जाने वाले पुंकेसर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • नारीत्व, स्त्रीत्व
  • स्त्रियों की प्रकृति या स्वभाव, स्त्रीस्वभाव
  • स्त्रियों का समूह, नारी वर्ग
  • विषयजन्य आनंद, विषयानंद
  • वह जो अपनी पत्नी के कहे अनुसार ही चलता हो

स्त्रैण के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • effeminate
  • feminine, womanish/womanly
  • hen-pecked
  • hence स्त्रैणता (nf)

स्त्रैण के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • स्त्री के आधीन, स्त्री की आज्ञा में रहने वाला, जोरू का गु़लाम

स्त्रैण के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • स्त्रियों की संगति का शौक़ीन, स्त्रियों के साथ बहुत अधिक जुड़ा हुआ, कामुक, स्त्रीमोहित

Adjective

  • effeminate, fond of women's company, involved very much with women

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा