सूझना

सूझना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सूझना के हिंदी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • दिखाई देना, देख पड़ना, दृष्टि में आना, प्रत्यक्ष होना, नज़र आना

    उदाहरण
    . आँखि न जो सूझत न कानन तैं सुनियत केसोराइ जैसे तुम लोकन में गाये हो। . हमें कुछ नहीं सूझ पड़ता।

  • कोई बात दिमाग़ में आना, ध्यान में आना, समझ में आना, ख़याल में आना

    उदाहरण
    . इतने में उसे एक ऐसी बात सूझी जो मेरे लिए असंभव थी। . उसे कोई बात ही नहीं सूझती। . असमंजस मन को मिटै सो उपाइ न सूझै।

  • छुट्टी पाना, मुक्त होना

    उदाहरण
    . राजा लियो चोर सों गोला। गोला देत चोर अस बोला। जो महि जनम कियों मैं चोरी। दहै दहन तौ मोरि गदोरी। अस कहि सो गोला दै सूझ्यौ। साहु सिपाही सों द्रुत बूझ्यौ।

सूझना के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सूझना के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

सूझना के अँग्रेज़ी अर्थ

Intransitive verb

  • to be visible, to be seen
  • to occur to one's mind

सूझना के कुमाउँनी अर्थ

सुजण

क्रिया

  • सुझाना, सुझना
  • किसी शुभ कार्य की तिथि तय करना

सूझना के गढ़वाली अर्थ

सुजण, सुजणु, सुजणू, सुजणो

क्रिया

  • सूझना, सूझ-बूझ होना, समय पर समझ में आना, ठीक समझना

verb

  • to perceive, to have prior knowledge understanding.

सूझना के हरियाणवी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • दे. सूझणा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा