ताड़

ताड़ के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

ताड़ के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शाखारहित एक बड़ा पेड़ जो खंभे के रूप में ऊपर की ओर बढ़ता चला जाता है और केवल सिरे पर पत्ते धारण करता है

    विशेष
    . ताड़ की लकड़ी की भीतरी बनाबट सूत के ठोस लच्छों के रूप की होती है। ऊपर गिरे हुए पत्तों के डंठलों के मूल रह जाते हैं जिससे छाल खुरदुरी दिखाई पड़ती है। चैत के महीने में इसमें फूल लगते हैं और वैशाख में फल, जो भादों में ख़ूब पक जाते हैं। फलों के भीतर एक प्रकार की गिरी और रेशेदार गूदा होता है जो खाने के योग्य होता है। फूलों के कच्चे अंकुरों को पाछने से बहुत-सा रस निकलता है जिसे ताड़ी कहते हैं और जो धूप लगने पर नशीला हो जाता है। ताड़ी का व्यवहार कुछ मद्य से स्थान पर करते हैं। बिना धूप लगा रस मीठा होता है जिसे नीरा कहते हैं। महात्मा गाँधी ने नीरा का प्रयोग उचित बताया था। नीरा तथा ताड़ी दोनों में विटामिन-बी प्रचुर मात्रा में होता है। बेरीबेरी रोग में दोनों अत्यंत लाभकारी होते हैं। ताड़ प्रायः सब गरम देशों में होता है। भारतवर्ष, अरब, बरमा, सिंहल, सुमात्रा, जावा आदि द्वीपपुंज तथा फारस की खाड़ी के तटस्थ प्रदेश में ताड़ के पेड़ बहुत पाए जाते हैं। ताड़ की अनेक जातियाँ होती हैं। तमिल भाषा में ताल-विलास नामक एक ग्रंथ है जिसमें 701 प्रकार के ताड़ गिनाए गए हैं और प्रत्येक का अलग-अलग गुण बतलाया गया है।

    उदाहरण
    . वह ताड़ से ताड़ी उतार रहा है।

  • ताड़न, प्रहार
  • शब्द, ध्वनि, आवाज़, धमाका
  • घास, अनाज के डंठल आदि की अँटिया डो मुट्ठी में आ जाए, जुट्टी, पूला
  • हाथ का एक गहना
  • मूर्ति-निर्माण विद्या में मूर्ति के ऊपरी भाग का नाम
  • पहाड़, पर्वत

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ताड़ने (अर्थात् दूर से देखकर जानने या भाँपने) की क्रिया या भाव

ताड़ के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the palmyra tree, palm, toddy tree

Noun, Feminine

  • understanding, comprehension, speculation, discernment

ताड़ के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक वृक्ष जिसके रस से ताड़ी लगता है

ताड़ के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ताड़ का पेड़

ताड़ के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक लंबा वृक्ष जिसमें शाखाएँ नहीं होतीं, सिर्फ़ सिरे पर पत्तियाँ होती हैं, इससे निकलने वाला द्रव्य मादक होता है

ताड़ के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भूमि जो पहली बार तोड़कर कृषि योग्य बनायी गयी हो

Noun, Masculine

  • newly prepared land for cultivation

ताड़ के ब्रज अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • भाँपना, जानना

    उदाहरण
    . कोउ दसननि दल अधर बिंब गोविंदहि ताड़ति।

  • मारना-पीटना, दंडित करना

ताड़ के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बिना शाखाओं वाला बहुत लंबा-ऊँचा एक पेड़ जिसके अंतिम छोर पर पत्ते होते हैं
  • ताड़ का फल, तार, ताल

ताड़ के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक वृक्ष

Noun, Masculine

  • palmyra tree, Borassus flabelli formis

ताड़ के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ताड़ का वृक्ष

ताड़ के हरियाणवी अर्थ

ताड़

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक लंबा पेड़ विशेष

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्रताड़ना
  • प्रभाव

सकर्मक क्रिया

  • 'ताड़णा' क्रिया का आदे. रूप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा