Taa.ng meaning in hindi
टाँग के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- शरीर का वह निचला भाग जिस पर धड़ ठहरा रहता है और जिससे प्राणी चलते या दौड़ते हैं, साधारणत: जाँघ की जड़ से लेकर एड़ी तक का अंग जो पतले खंभे या डंडे के रूप में होता है, विशेषत: घुटने से लेकर एड़ी तक का भाग, जीवों के चलने-फिरने का अवयव जिसकी संख्या भिन्न-भिन्न प्रकार के जीवों में भिन्न-भिन्न होती है
- कुश्ती का एक पेंच जिसमें विपक्षी की टाँग में टाँग मारकर या अड़ाकर उसे चित कर देते हैं
- (दलाल) चतुर्थांश, चौथाई भाग, चहारुम
टाँग के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएटाँग के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएटाँग के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएटाँग से संबंधित मुहावरे
टाँग के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- a leg
टाँग के अंगिका अर्थ
टांग
संज्ञा, पुल्लिंग
- पैर (शरीर का एक अंग)
क्रिया
- ढोना, लटकना
टाँग के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- जाँघ से लेकर एड़ी तक का भाग, वह अंग जिसके सहारे प्राणी चलते-फिरते हैं
- कुश्ती का एक पेंच
टाँग के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- जाँघ से लेकर एड़ी तक का वह भाग या वह अंग जिसके सहारे प्राणी चलते-फिरते हैं
- कुश्ती का एक पेंच
टाँग के गढ़वाली अर्थ
टांग
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- टाँग
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- टांगुडु (टाँग)
Noun, Feminine
- leg
टाँग के बज्जिका अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- पूरा पैर
क्रिया
- पूर्ण रूपेण उठा लेना
टाँग के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- पूरा पैर (प्रायः अश्लील या क्रोध के भाव में प्रयुक्त)
टाँग के ब्रज अर्थ
सकर्मक क्रिया
-
लटकाना
उदाहरण
. टांगी चंदावतन की लोय लरकत हैं।
टाँग के मगही अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- देखिए : 'टंगरी'
टाँग के मैथिली अर्थ
टाङ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- टाँग
Noun, Feminine
- leg
टाँग के मालवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- पैर
टाँग के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- पैर, पाँव
- तिपाई आदि का पैर
सकर्मक क्रिया
- 'टाँगणा' क्रिया का आदे. रूप
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा