Taa.nkii meaning in hindi
टाँकी के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
वह लोहे की कील जिससे पत्थर तोड़ते, काटते या छीलते हैं, पत्थर को तराशने या उन पर नक़्क़ाशी करने की छेनी, पत्थर गढ़ने का औज़ार
उदाहरण
. मज़दूर टाँकी से शिलाखंड के टुकड़े कर रहा है। . यह तेलिया पखान हठी, कठिनाई याकी। टूटीं याके सीस बीस बहु बाँकी टाँकी। -
जल संचयन हेतु चट्टान को खोदकर बनाया हुआ कुएँ से कम गहरा गड्ढा, पानी इकट्ठा रखने का छोटा हौज़, छोटा टाँका, छोटा चहबच्चा
उदाहरण
. क़िले में जगह-जगह टाँकी खोदने का काम चालू है। - चीज़ों को परस्पर जोड़ने वाला छोटा टाँका
-
तरबूज़ या खरबूज़े के ऊपर छोटा-सा चौखूँटा कटाव या छेद जिससे उसके भीतर का (कच्चे, पक्के, सड़े आदि होने का) हाल मालूम होता है, फलों आदि में से काटकर निकाला हुआ कुछ गोलाकार अंश अथवा इस प्रकार काटने से उनमें बनने वाला छेद या सूराख जिससे उनकी भीतरी स्थिति का पता चलता है
उदाहरण
. टाँकी देखकर यह पता चलता है कि तरबूज़ कितना पका है। - काटकर बनाया हुआ छेद
- एक प्रकार का फोड़ा, डुंबल
- गरमी या सूजाक का घाव
-
आरी का दाँत, दाँता, दंदाना
उदाहरण
. इस आरी की टाँकियाँ घिस गई हैं। -
बेलनाकार पात्र या कंटेनर जिसमें संपीड़ित वायु या गैस रखा जाता है, सिलिंडर
उदाहरण
. खाना बनाने के गैस की टाँकी अब तक नहीं आई है। - पानी रखने का बड़ा बरतन, कंडाल, टंकी
टाँकी के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएटाँकी के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- a chisel
- a small piece cut or scooped out (of a melon, etc. to examine its quality)
टाँकी के अवधी अर्थ
स्त्रीलिंग
- हल्का टाँका
- लिखावट
- ब्रम्हा का, ब्रह्मा का लिखा (भाग्य)
टाँकी के गढ़वाली अर्थ
टांकी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- पत्थर काटने की छोटी-सी छेनी
- पगड़ी
Noun, Feminine
- a small chisel for cutting stone
- a turban
टाँकी के बघेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- किसी वस्तु पर खुदाई करना
- टंकन करने वाली लोहे की कील
टाँकी के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- पत्थर में गुद्दा बनाने या पत्थर को ठीक से बनाने, साफ़ करने आदि के लिए लोहे की कम चौड़े फल वाली छेनी
टाँकी के ब्रज अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
लोहे का एक औज़ार जिससे पत्थर काटा जाता है
उदाहरण
. बाँकी तानन गाइक, टाँकी सी हिय देत।
टाँकी के मगही अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- छोटा टाँका
- पत्थर आदि गढ़ने की छेनी
- (टाँक) भाग्य रेखा
टाँकी के मैथिली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- सुजाक, एक यौन रोग
Noun, Feminine
- a venereal disease; gonorrhoea.
टाँकी के मालवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- पत्थर गढ़ने या काटने की छेनी
टाँकी के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दे. टाँक्की
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा