tej meaning in english
तेज के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- glow
- splendour, brilliance, refulgence
- awe
तेज के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग
-
दीप्ति, कांति, चमक, दमक, आभा, ओज
उदाहरण
. जिमि बिनु तेज न रूप गोसाई। - पराक्रम, ज़ोर, बल
- किसी वस्तु का सार भाग, तत्व
-
तेज़ी, प्रचंडता
उदाहरण
. थल सो अचल शील, अनिल से चलचित्त, जल सो अमल तेज कैसो गायो है। . तेज कृशानु शेष महि शेषा। अथ अवगुन धन धनी धनेसा। -
वीर्य
उदाहरण
. पतित तेज जो भयो हमारो कहो देव को धारी। - मज्जा
- भेजा
- पित्त
- ताप, गर्मी
- सोना
- सत्वगुण से उत्पन्न लिंग शरीर
-
पाँच महाभूतों में से तीसरा भूत जिसमें ताप और प्रकाश होता है, अग्नि
विशेष
. सांख्य में इसका गुण शब्द, स्पर्श और रूप माना गया है। न्याय या वैशोषिक के अनुसार यह दो प्रकार का होता है—नित्य और अनित्य। परमाणु रूप में यह नित्य और कर्म रूप में अनित्य होता है। शरीर, इंद्रिय और विषय के भेद से अनित्य तेज तीन प्रकार का होता है। शरीर तेज वह तेज है जो सारे शरीर में व्याप्त हो। जैसा, आदित्यलोक में। इंद्रिय तेज वह है जिससे रूप आदि का ग्रहण हो। जैसा, नेत्र में। विषय तेज चार प्रकार का है—भौम, दिव्य, औदर्य और आकरज। भौम वह है जो लकड़ी आदि जलाने से हो; दिव्य वह है जो किसी दैवी शक्ति अथवा आकाश में दिखाई दे; जैसे, बिजली; औदर्य वह है जो उदर में रहता है और जिससे भोजन आदि पचता है; और आकरज वह है जो खनिज पदार्थों में रहता है, जैसा सोने में। शरीर में तेज रहने से साहस और बल होता है, खाद्य पदार्थ पचते हैं और शरीर सुंदर बना रहता है। -
घोड़े का वेग या चलने की तेज़ी
विशेष
. यह तेज दो प्रकार का है—सततोत्थित और भयोत्थित। सततोत्थित तो स्वाभाविक है और भयोत्थित वह है जो चाबुक आदि मारने से उत्पन्न होता है। - प्राणभय की भी स्थिति में अपमान आदि न सहने की प्रकृति
- दिव्य ज्योति
- तेजोमय व्यक्ति
- दूसरों को अभिभूत करने की शक्ति
- प्रभाव
- प्रताप
- तीक्ष्ण धार
- उग्रता
- अधीरता
- उष्ण प्रकाश
- मक्खन, नैनू
- रजोगुण
- आँख की स्वच्छता
- दालचीनी की जाति के एक पेड़ का पत्ता जो खाद्य मसाले के रूप में उपयोग होता है
तेज के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएतेज के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएतेज के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएतेज के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- चालाक
- साहस
- प्रभाव
- प्रताप
- बल पराक्रम
- धार
तेज के अवधी अर्थ
हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग
- प्रकाश, चमक
तेज के कन्नौजी अर्थ
विशेषण
- चमक, दिव्य ज्योति
- प्रभाव
तेज के कुमाउँनी अर्थ
विशेषण, पुल्लिंग
- चमक, कांति, उत्साह
- तीक्ष्णता
- पंच महाभूतों में से अग्नि नामक महाभूत
- गर्मी, ताप
- पराक्रम
तेज के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- दीप्ति, कांति, चमक, ओज
- शौर्य, पराक्रम
- प्रकाश, ज्योति
- वीर्य
Noun, Masculine
- glory, splendour, magnificence, vitality, fire, light.
तेज के बुंदेली अर्थ
विशेषण
- आभा
तेज के मगही अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- चमक, दीप्ति
- प्रभाव, रोब-दाब, धाक
- बल, साहस
- गर्मी, ताप
तेज के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- चमक, प्रकाश, दीप्ति
- ऊर्जा, शक्ति
Noun, Masculine
- shine, brilliance, lustre.
- energy, zeal, stamina.
तेज के मालवी अर्थ
हिंदी ; संज्ञा
- कांति, चमक
अन्य भारतीय भाषाओं में तेज के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
तेज - ਤੇਜ
तेज - ਤੇਜ
गुजराती अर्थ :
तेज - તેજ
दीप्ति - દીપ્તિ
प्रभाव - પ્રભાવ
तीक्ष्ण धारवाळुं - તીક્ષ્ણ ધારવાળું
प्रखर - પ્રખર
प्रचंड - પ્રચંડ
उर्दू अर्थ :
रौशनी - روشنی
नूर - نور
जलाल - جلال
तेज़ - تیز
कोंकणी अर्थ :
तेज
प्रताप
तीक्ष्ण
प्रखर
प्रचंड
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा