थाह

थाह के अर्थ :

थाह के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • नदी, ताल, समुद्र इत्यादि के नीचे की जमीन, जलाशय का तलभाग, धरती का वह तल जिसपर पानी हो, गहराई का अंत, गहराई की हद, जैसे,—जब थाह मिले तब तो लोटे का पता लगे, क्रि॰ प्र॰—पाना, —मिलना
  • कम गहरा पानी, जैसे,—जहाँ थाह वहाँ तो हलकर पार कर सकते हैं

    उदाहरण
    . चरण छूते हो जमुना थाह हुई ।

  • गहराई का पता, गहराई का अंदाज, क्रि॰ प्र॰—पाना, —मिलना
  • अंत, पार, सीमा, हद, परिमित, जैसे,—उनके धन की थाह नहीं हैं
  • संख्या, परिमाण आदि का अनुमान, कोई वस्तु कितनी या कहाँ तक है इसका पता, जैसे,—उनकी बुद्धि की थाह इसी बात से मिल गई, क्रि॰ प्र॰—पाना, —मिलना, —लगना
  • किसी बात का पता जो प्रायः गुप्त रीति से लगाया जाय, अप्रत्यक्ष प्रयल से प्राप्त अनुसंधान, भेद, जैसे,—इस बात की थाह लो कि वह कहाँ तक देने को तैयार हैं, क्रि॰ प्र॰—पाना, —लेना

थाह के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

थाह के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • depth
  • estimate of depth

थाह के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गहराई की नाप

थाह के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • नदी, तालाब, समुद्र आदि का तल या नीचे की धरती 2. गहराई की सीमा 3. पार 4. सीमा 5. छिपे तौर से लगाया गया पता

थाह के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • असीम, किसी ऐसी वस्तु की अधिकता, गहराई तथा महत्व की सीमा का पता लगाने का प्रयत्न करना, किसी गुप्त रहस्य का पता लगाना, जलाशय, समुद्र आदि की सतह का पता लगना

थाह के बघेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गहराई की सीमा, यथार्थ स्थिति का परीक्षण

थाह के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • गहराई का ज्ञान प्राप्त करना

थाह के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • पानी के नीचे का जमीन का तल, गहराई का अंत; नहीं डूबने भर की जल की गइराई; पानी की गहराई का पता या अंदाज; सीमा, हद; परीक्षण, जाँच, खोज, ज्ञान

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा