थू

थू के अर्थ :

थू के हिंदी अर्थ

अव्यय

  • थूकने का शब्द , वह ध्वनि जो जोर से थूकने में मुँह से निकलती है
  • घृणा और तिरस्कार सूचक शब्द , धिक् , छिः जैसे—थू थू ! कोई ऐसा काम करता है?

    उदाहरण
    . बकरी भेड़ा, मछली खायौ, काहे गाय चराई । रुधिर मास सब एकै पाँड़े, थू तोरी बम्हनाई ।

थू से संबंधित मुहावरे

  • थू थू थुद्दा

    लड़कों का एक वाक्य जिसे वे खेल में उस समय बोलते हैं जब समझते हैं कि वे बेईमानी होने के कारण हार रहे हों

  • थू-थू करना

    घृणा प्रकट करना, छी-छी करना, धिक्कारना, किसी की बुराई या दोष बतलाना

  • थू-थू होना

    चारों ओर से छी-छी होना, निंदा होना

थू के अंगिका अर्थ

अव्यय

  • तिरस्कार सूचक शब्द 'छि:', थूकने का शब्द

थू के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग, अव्यय

  • थूकने का शब्द, थूकने में मुँह से निकलने वाला शब्द
  • घृणा और धिक्कार सूचक शब्द, छिः
  • लानत

थू के बुंदेली अर्थ

विशेषण

  • थूकने,निन्दा करने या अपमानित करने के भाव को प्रकट करने का संकेत

थू के मगही अर्थ

अव्यय

  • थूक फेंकने का शब्द; घृणा या अनादर सूचक शब्द

थू के मैथिली अर्थ

ध्वन्यनुकरण

  • थूक फेकबाक ध्वनि, जे घृणाक द्योतक थिक

Onomatopoeia

  • spitting sound which indicates disgust/hatred.

थू के मालवी अर्थ

अव्यय

  • भूँकने की आवाज।

सर्वनाम

  • तू, तुम।

थू के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बैल का कूबड़, टाँट
  • खेल के बीच में खिलाड़ी द्वारा माँगा गया विश्राम
  • खेल के बीच में माँगी गई क्षमा
  • थूकने का भाव या क्रिया
  • निंदा, अपमान या घृणा-सूचक शब्द

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा