तो

तो के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

तो के हिंदी अर्थ

सर्वनाम

  • तेरा
  • तुझ, तू का वह रूप जो उसे विभक्ति लगने के समय प्राप्त होता है, जैसे, तोको

अव्यय

  • तब , उस दशा में

    विशेष
    . पुरानी हिंदी में इस शब्द का, अर्थ में प्रयोग प्रायः 'जो' के साथ होता था ।

    उदाहरण
    . जो प्रभु अवसि पार गा चहहू । तो पद पदुम पखारन कहहू । . यदि तुम कहो तो मैं भी पत्र लिख दूँ। . अगर वे मिलें तो उनसे भी कह देना।

  • एक अव्यय जिसका व्यवहार किसी शब्द पर जोर देने के लिये अथवा कभी कभी यों किया जाता है

    उदाहरण
    . हम गए तो थे, पर वे ही नहीं मिले। . देखो तो कैसी बहार है? . ज़रा बैठो तो। . आप चलें तो सही, मैं सब प्रबंध कर लूँगा

  • उस स्थिति में; तब
  • एक अव्यय जिसका प्रयोग वाक्य में किसी कथन, पद या संभावित बात पर जोर देने या पार्थक्य, विशिष्टता आदि सूचित करने के लिए अथवा कभी-कभी यों ही किया जाता है

तो के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

तो के अँग्रेज़ी अर्थ

Inexhaustible

  • then
  • therefore
  • moreover
  • an emphatic particle (e.g. मैं तो जाऊँगा)
  • at any rate, however
  • at least

तो के अवधी अर्थ

तो के कन्नौजी अर्थ

अव्यय

  • तब, उपस्थिति में

तो के कुमाउँनी अर्थ

अव्यय

  • एक निपात जिसका प्रयोग वाक्य में किसी कथन, पद या वित बात पर जोर देने, पथिक आदि के लिए किया जाता है

तो के बुंदेली अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • खटोला होना क्रिया का भूत कालिक रूप था,

सर्वनाम

  • तुम अनादरवाची प्रयोग कुछ कारकों के साथ प्रचलित,

    उदाहरण
    . प्र.तो से तोने ,तोय तोपे, तोरे आदि ।

तो के मगही अर्थ

सर्वनाम

  • तुम, आप तू

अव्यय

  • उस दशा में, तब, तब भी, किसी शब्द पर जोर देने या योंहीं कहा जाने वाला एक अव्यय शब्द

तो के मालवी अर्थ

अव्यय

  • तो, तब, उस स्थिति में।

तो के हरियाणवी अर्थ

अव्यय

  • दे. तै

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कुत्ते को बुलाने या दुत्कारने के लिए प्रयुक्त शब्द

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कुत्ता

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा