uchch meaning in hindi
उच्च के हिंदी अर्थ
विशेषण
-
जिसका विस्तार ऊपर की ओर बहुत दूर तक हो, बहुत बड़ा या विशेष ऊँचाई का, ऊँचा
उदाहरण
. एवरेस्ट हिमालय का सबसे उच्च शिखर है। -
जो आचार-विचार, नीति आदि की दृष्टि से बड़ा हो, श्रेष्ठ, महान, उत्तम
उदाहरण
. उनके विचार बहुत उच्च हैं। . यहाँ पर उच्च और नीच का विचार नहीं है। -
जो अधिकार, पद आदि में सबसे बड़ा हो, उच्चपदासीन
उदाहरण
. उच्च अधिकारी। -
जो श्रेणी, प्रबलता, मात्रा आदि में सामान्य से बढ़कर हो
उदाहरण
. उच्च तापमान पर पानी खौलने लगता है। -
जो किसी विशिष्ट मानक, मान या स्तर से आगे बढ़ा हुआ हो
उदाहरण
. उच्च रक्त-चाप, उच्च विद्यालय, उच्च शिक्षा आदि। -
जो जाति, गुण आदि में बढ़कर हो, कुलीन
उदाहरण
. श्याम उच्च कुल का है। - प्रमुख, प्रधान
- प्रभावशील
- लंबा
संज्ञा, पुल्लिंग
- (संगीत) तार नाम का सप्तक जो शेष दोनों सप्तकों से ऊँचा होता है
उच्च के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएउच्च के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएउच्च के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएउच्च के अँग्रेज़ी अर्थ
Adjective
- high, tall
- lofty
- elevated
उच्च के कुमाउँनी अर्थ
उच
विशेषण
- ऊँचा
- बड़ा
उच्च के गढ़वाली अर्थ
विशेषण
- श्रेष्ठ, महान
- ऊँचा
Adjective
- high, superior, prominent
उच्च के ब्रज अर्थ
उच
विशेषण
-
ऊँचा, उत्तंग
उदाहरण
. नील मनि जटित सु बेंदा उच्चकुच पै।
उच्च के मैथिली अर्थ
विशेषण
- ऊँचा
Adjective
- high, elevated
अन्य भारतीय भाषाओं में उच्च के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
उच्चा - ਉੱਚਾ
गुजराती अर्थ :
उच्च - ઉચ્ચ
ऊँचुं - ઊચું
श्रेष्ठ - શ્રેષ્ઠ
उर्दू अर्थ :
ऊँचा - اونچا
बुलंद - بلند
बरतर - برتر
आला - اعلٰی
कोंकणी अर्थ :
व्हड
व्हडलो
श्रेष्ठ
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा