उद्दालक

उद्दालक के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

उद्दालक के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वनकोदो नाम का अन्न
  • एक ऋषि जो नचिकेता के पिता थे

    उदाहरण
    . उद्दालक ने अपनी पुत्री सुजाता का विवाह अपने शिष्य कहोड़ से किया था।

  • एक प्रकार का मधु
  • एक प्रकार का व्रत जो ऐसे व्यक्ति को करना पड़ता है जिसे सोलह वर्ष की अवस्था हो जाने पर भी गायत्री की दीक्षा न मिली हो

    विशेष
    . इस व्रत में दो महीने जौ, एक महीना सिखरन (दही, दूध और चीनी का शरबत), आठ रात घी और छह रात बिना भाँग मिले हुए पदार्थ पर निर्वाह करना चाहिए। इसके पीछे तीन रात केवल जल पीकर, एक दिन रात उपवास करना चाहिए।

उद्दालक के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्राचीन ऋषि जिनका दूसरा नाम आरुणिक था और गुरु आयोदधौम्य के आशीर्वाद से उद्दालक नाम हो गया

उद्दालक के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • उद्दालक नाम के ऋषि, (इनका आश्रम स्याण ग्राम, जिला महेंद्रगढ़ से एक मील की दूरी पर जंगल में मानते हैं)

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा