ghaanii meaning in hindi
घानी के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
उतनी वस्तु जितनी एक बार में चक्की में डालकर पीसी या कोल्हू में डालकर पेरी जा सके
उदाहरण
. पेकी डारे सुभट घालि घनी। . सुकृत सुमन तिल मोद बास बिधि जतन यंत्र भरि घानी, —तुलसी (शब्द॰) - ढेर, समूह
-
तिलहनों को पेरकर तेल निकालने का कोल्हू
उदाहरण
. किसान आज ही घानी से सरसों पेराकर लाया है । -
वह स्थान जहाँ ऊख, तेल आदि पेरा जाता है
उदाहरण
. नौकर को मूँगफली पेराने के लिए घानी भेज दिया है । - गन्ने कि मशीन, तेल पेलने कि मशीन
-
वह स्थान जहाँ कोई काम करने के लिए एक-एक करके घान डाले जाते हों
उदाहरण
. मेरा घर घानी के पास ही है ।
घानी के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएघानी के अंगिका अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- ढेर समूह, अनाज
घानी के अवधी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- कोल्हू में पेलने के लिए उतना तिल, सरसों आदि जितना एक बार में पेला जा सके
घानी के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- तेल पेरने वाले कोल्हू में एक बार में पेरने के लिए डाली जाने वाली सरसों आदि की मात्रा
घानी के कुमाउँनी अर्थ
घानि
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- पशुओं के गले में बाँधने की घंटी, बड़ा धुंघुरू
घानी के बघेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- तेल के बदले दिया गया तिलहन
घानी के बज्जिका अर्थ
संज्ञा
- अन्न को पीसने, पेरने, भूँजने का एक भाग
घानी के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- तिलहन की उतनी मात्रा जो कोल्हू में एक बार में पेरी जा सके
घानी के भोजपुरी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
अनाज की वह मात्रा जो एक बार में कोल्हू या कड़ाही में पेरी अथवा पूँजी जाती है;
उदाहरण
. दूघानी तेल पेरवाल आव।
Noun, Feminine
- quantity of grain for crushing or frying in oil crusher or frying pan.
घानी के मगही अर्थ
संज्ञा
- कोल्हू, चक्की, ओखल में पेरने या कूटने-पीसने के लिए एक बार में दी जाने वाली मात्रा; तेल पेरने का कोल्हू, तेल घानी; झींक; चूड़ा कूटने के लिए खपड़ी में गर्म करने के लिए डाली गई धान की मात्रा; भड़भूजे की भांड़ में एक बार में दिया जाने बाला अनाज
घानी के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- पेरबा/भुजबामे एक बेरमे लगएबाक मात्रा
Noun
- batch, measure of grains thrown at a time in the course of crushing/parching.
घानी के मालवी अर्थ
घाणी
- तेल निकालने का यंत्र कोल्हू।
घानी के हरियाणवी अर्थ
घाणी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- कोल्हू में एक बार पेरने के लिए डाली गई सरसों, तरा आदि
- चारे की एक साथरी या ढेरी
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा