dhaanii meaning in hindi
धानी के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
- भूना हुआ जौ या गेहूँ
-
धान की पत्तियों का-सा हलका हरा रंग
उदाहरण
. शीला तोते को धानी में रंग रही है । -
वह जिसमें कोई वस्तु रखी जाए
उदाहरण
. कंगारू में प्राकृतिक धानी पाई जाती है । - वह आधार जिस पर कोई चीज खड़ी करके या टिका कर रखी जाय
- वह जो वारण करे, वह जिसमें कोई वस्तु रखी जाय
- ऐसा स्थान जिसमें किसी का निवास हो या कोई रहे, जैसे-राजधानी
- संपूर्ण जाति की एक संकर रागिनी
-
स्थान, जगह, जैसे, राजधानी
उदाहरण
. समथल ऊँच नीच नहिं कतहुँ पूर्ण धर्म धन धानी । सरस सुरस रंजित नीरस हत कोसलपति रजधानी । - पीलू का पेड़
- धनिया
हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
- हल्का हरा
- अधिष्ठान, वास, घर, वह स्थान जहाँ कोई रहता हो, किसी को आश्रय या आधार देने वाली, जगह, स्थान
- एक प्रकार का हलका हरा रंग जो धान को पत्तो के रंग का सा होता है , तोतई , विशेष— यह प्रायः पीले और नीले रंग को मिलाकर बनाया जाता है
- 'धान्य'
विशेषण
- धान की पत्ती के रंग का, हलके हरे रंग का
धानी के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएधानी के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएधानी के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- a receptacle
- stand, cupboard
Adjective
- light green
धानी के अंगिका अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- पत्नी, आधार, वह जिसमें कोई वस्तु रखी जावे, स्थान, धान की पत्ती के समान रंग सुगा पंखी
धानी के अवधी अर्थ
संज्ञा
- एक प्रकार का रंग
धानी के कन्नौजी अर्थ
विशेषण
- धान की हरी पत्ती के रंग का, हलके हरे रंग का
संज्ञा, पुल्लिंग
- धानी रंग
धानी के बुंदेली अर्थ
विशेषण, स्त्रीलिंग
- धान की हरी पत्तियों के रंग का, हल्का हरे रंग का
धानी के भोजपुरी अर्थ
विशेषण
- धान के रंग का;
Adjective
- of paddy colour.
धानी के मगही अर्थ
विशेषण
- धान के पत्ते के रंग का, हल्का हरे रंग का
संज्ञा
- हल्का रंग
धानी के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- धानक पात-सन हारअर रङ्ग, पीताभ हरित
Noun
- light green colour.
धानी के हरियाणवी अर्थ
धाणी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- जौ-गेहूँ का भुनवाया गया खाद्य-पदार्थ जिसका सत्तू भी बनता है
- धान की पत्ती के रंग जैसा हल्का हरा रंग का
- (दे. खील)
विशेषण
- धानी या हल्के हरे रंग का
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दे. धाणी
विशेषण
- दे. धाणी
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा