Idiom of baat
बात से संबंधित मुहावरे
- 
                                
                                    (अपनी) बात नक्की करना
                                        देखिए: 'बात पक्की करना' 
- 
                                
                                    (अपनी) बात रखना
                                        वचन पूरा करना, प्रतिज्ञा का पालन करना 
- 
                                
                                    (किसी की) बात पर जाना
                                        बात का ख्याल करना, बात पर ध्यान देना, बात का भला बुरा मानना 
- 
                                
                                    (किसी की) बात बढ़ाना
                                        बात का समर्थन करना, बात की पुष्टि करके उसे महत्व देना 
- 
                                
                                    (किसी की) बात रखना
                                        कहना मानना, कथन या आदेश का पालन करना 
- 
                                
                                    (किसी पर) बात आना
                                        दोषारोपण होना, दोष लगना, कलंक लगना, बुराई आना 
- 
                                
                                    बात आना
                                        देखिए: 'बात उठाना' 
- 
                                
                                    बात उठना
                                        चर्चा छिड़ना, प्रसंग आना, किसी विषय पर कुछ कहा-सुना जाना 
- 
                                
                                    बात उठाना
                                        चर्चा चलाना, ज़िक्र करना, किसी विषय पर कुछ कहना आरंभ करना 
- 
                                
                                    बात उड़ना
                                        चारों ओर चर्चा फैलना, किसी विषय का लोगों के बीच प्रसिद्ध होना या प्रचार पाना 
- 
                                
                                    बात उलटना
                                        कहे हुए वचन के उत्तर में उसके विरुद्ध बात कहना, बात का जबाब देना 
- 
                                
                                    बात का कच्चा या हेठा
                                        प्रतिज्ञा भंग करने वाला 
- 
                                
                                    बात का पुल बाँधना
                                        देखिए: 'बातो की झड़ी लगाना' 
- 
                                
                                    बात का बतंगड़ करना
                                        साधारण विषय या घटना को व्यर्थ विस्तार देकर वर्णन करना, छोटे से मामले को बहुत बढ़ाकर कहना 
- 
                                
                                    बात काटना
                                        किसी के बोलते समय बीच में बोल उठना, बात में दखल देना 
- 
                                
                                    बात कान पड़ना
                                        बात का सुना या जाना जाना 
- 
                                
                                    बात की बात में
                                        दम भर में, झट, फ़ौरन, तुरंत 
- 
                                
                                    बात खाली जाना
                                        प्रार्थना या कथन का निष्फल होना, बात का न माना जाना 
- 
                                
                                    बात खुलना
                                        गुप्त विषय प्रकट होना, छिपी व्यवस्था ज्ञात होना, छिपा मामला ज़ाहिर होना 
- 
                                
                                    बात खोना
                                        प्रतिष्ठा नष्ट करना, इ़ज़्ज़त गँवाना, ऐसा काम करना जिससे लोग आदर करना छोड़ दें 
- 
                                
                                    बात गढ़ना
                                        झूठ बात कहना, मिथ्या प्रसंग की उद्भावना करना, बात बनाना 
- 
                                
                                    बात गाँठ या आँचल में बाँधना
                                        बात को न भूलना, कहा हुआ बराबर याद रखना 
- 
                                
                                    बात घूँट जाना
                                        देखिए: 'बात पी जाना' 
- 
                                
                                    बात चबा जाना
                                        कुछ कहते-कहते रुक जाना 
- 
                                
                                    बात चलना
                                        प्रसंग आना, चर्चा छिड़ना, किसी विषय पर कुछ कहा-सुना जाना 
- 
                                
                                    बात चलाना
                                        चर्चा छेड़ना, जिक्र करना, किसी प्रसंग की चर्चा चलाना या छेड़ना 
- 
                                
                                    बात छिड़ना
                                        देखिए: 'बात चलना' 
- 
                                
                                    बात छेड़ना
                                        देंखिए: 'बात चलाना' 
- 
                                
                                    बात जमाना या बैठाना
                                        दृढ़ निश्चय कराना कि यह बात ठीक है 
- 
                                
                                    बात जाना
                                        प्रतिष्ठा नष्ट होना, इज़्ज़त न रह जाना 
- 
                                
                                    बात टलना
                                        कथन का अन्यथा होना, जैसा कहा गया हो वैसा न होना 
- 
                                
                                    बात टालना
                                        पूछी हुई बात का ठीक जवाब न देकर इधर उधर की बात कहना, सुनी अनसुनी करना 
- 
                                
                                    बात ठहरना
                                        ब्याह ठीक होना, विवाह संबंध स्थिर होना 
- 
                                
                                    बात डालना
                                        कहना न मानना, कथन का पालन न करना 
- 
                                
                                    बात तक पहुँचना
                                        देखिए: 'बात पाना' 
- 
                                
                                    बात दुहराना या दोहराना
                                        पूछी हुई बात फिर कहना 
- 
                                
                                    बात न करना
                                        घमंड के मारे न बोलना 
- 
                                
                                    बात न पूछना
                                        अवज्ञा से ध्यान न देना, तुच्छ समझकर बात तक न करना, कुछ भी क़दर न करना 
- 
                                
                                    बात निकालना
                                        बात चलाना 
- 
                                
                                    बात नीचे डालना
                                        अपनी बात का खंडन होने देना, अपनी बात के ऊपर किसी और की बात होने देना 
- 
                                
                                    बात पकड़ना
                                        कथन में परस्पर विरोध या दोष दिखाना, किसी के कथन को उसी के कथन द्वारा अयुक्त सिद्ध करना, बातों मे कायल करना 
- 
                                
                                    बात पक्की करना
                                        परस्पर स्थिर करना कि ऐसा ही होगा, द्दढ़ निश्चय करना 
- 
                                
                                    बात पक्की होना
                                        स्थिर होना कि ऐसा ही होगा 
- 
                                
                                    बात पड़ना
                                        किसी-किसी विषय का प्रसंग प्राप्त होना, चर्चा छिड़ना 
- 
                                
                                    बात पर आना
                                        अपने कहे हुए वचन के अनुसार ही काम करने के लिए उतारू होना, जैसा मैंने कहा वैसा ही हो; ऐसा हठ या आग्रह करना 
- 
                                
                                    बात पर जाना
                                        कथन या प्रतिज्ञा पर विश्वास करना, कहे का भरोसा करना 
- 
                                
                                    बात पर धूल डालना
                                        किसी काम या घटना को भूल जाना, मामले का ख़्याल न करना, बात आई-गई हो जाना 
- 
                                
                                    बात पर न रहने वाला
                                        प्रतिज्ञा भंग करने वाला, कौल पूरा न करने वाला 
- 
                                
                                    बात पलटना
                                        देखिए: 'बात बदलना' 
- 
                                
                                    बात पाना
                                        छिपा हुआ अर्थ समझ जाना, गुढ़ार्थ जान जाना, असल मतलब समझ जाना 
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
© 2025 Rekhta™ Foundation. All Right Reserved.
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा
