chalnaa meaning in hindi
- अथवा - चल्लना
 - देखिए - चलना
 
चलना के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; क्रिया, अकर्मक क्रिया
- 
                                                                        एक स्थान से दूसरे स्थान को जाना, गमन करना, प्रस्थान करना, विदा होना, गतिशील होना
                                                                                
विशेष
. यद्यपि 'जाना' और 'चलना' दोनों क्रियाएँ कभी-कभी समान अर्थ में प्रयुक्त होती हैं। तथापि दोनों के भावों में कुछ अंतर है, 'जाना' क्रिया में स्थान की ओर विशेष लक्ष्य रहता है, पर 'चलना' में गति की ओर विशेष लक्ष्य रहता है, जैसे—चलती गाड़ी पर सावार होना ठीक नहीं है, चलना क्रिया से भूतकाल में भी क्रिया की समाप्ति अर्थात् किसी स्थान पर पहुँचने का बोध नहीं होगा। जैसे—वह दिल्ली चला, पर 'जाना' से भूतकाल में पहुँचने का बोध हो सकता है। जैसे— 'वह गाँव में गया', वक्ता अपने साथ प्रस्थान करने के संबंध में जब किसी से प्रश्न या अनुरोध करेगा, तब वह 'चलना' क्रिया का प्रयोग करेगा, 'जाना' का नहीं। जैसे—(क) तुम मेरे साथ चलोगे? (ख) अब यहाँ से चलो। - 
                                                                        गति में होना, हिलना-डोलना, हरकत करना
                                                                                
उदाहरण
. नाड़ी चलना, कल चलना, पुरजा चलना, घड़ी चलना। - 
                                                                        कार्य निर्वाह में समर्थ होना, निभना
                                                                                
उदाहरण
. यह लड़का इस दरजे में चल जाएगा। - 
                                                                        प्रवाहित होना, बहना
                                                                                
उदाहरण
. मोरी चलना, हवा चलना। - 
                                                                        वृद्धि पर होना, बाढ़ पर होना
                                                                                
उदाहरण
. अब यह पौधा भी बढ़ चला। - 
                                                                        किसी कार्य में अग्रसर होना, किसी कार्य का आगे बढ़ना, किसी युक्ति का काम में आना
                                                                                
उदाहरण
. सब उपाय करके तो तुम हार गए, अब कोई और तरक़ीब चलाओ। - 
                                                                        आरंभ होना, छिड़ना
                                                                                
उदाहरण
. बात चलना, ज़िक्र चलना, चर्चा चलना। - 
                                                                        जारी रहना, क्रम या परंपरा का निर्वाह होना
                                                                                
उदाहरण
. जब तक रामचरितमानस रहेगा, तब तक तुलसीदास जी का नाम चला जाएगा। . वंश चलना, नाम चलना। - 
                                                                        खाने-पीने की वस्तु का परोसा जाना, खाने के लिए रखा जाना
                                                                                
उदाहरण
. इसके बाद अब मिठाई चलेगी। - 
                                                                        बराबर काम देना, टिकना, ठहरना, खटाना
                                                                                
उदाहरण
. यह जूता कुछ भी न चला। - 
                                                                        व्यवहार में आना, लेन देन के काम में आना
                                                                                
उदाहरण
. यह रुपया यहाँ नहीं चलेगा। - 
                                                                        प्रचलित होना, चलन में होना, प्रचार पाना, जारी होना, रिवाज पाना
                                                                                
उदाहरण
. रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्रान जाई बरु बचन न जाई। . कुछ दिनों तक गोल टोपी ख़ूब चली, पर अब उसकी चाल उठती जाती है। . रिति चलना, चाल चलना। - 
                                                                        प्रयुक्त होना, व्यवहृत होना, काम में लाया जाना
                                                                                
उदाहरण
. तलवार चलना, फावड़ा चलना। - 
                                                                        अच्छी तरह काम देना, उपयोग या व्यवहार में अनुकूल होना
                                                                                
उदाहरण
. क़लम चलती नहीं। - तीर गोली आदि का छूटना
 - 
                                                                        लड़ाई झगड़ा होना, विरोध होना, शत्रुता होना
                                                                                
उदाहरण
. आजकल उन दोनों में ख़ूब चल रही है। - 
                                                                        किसी व्यवसाय की वृद्धि होना, किसी व्यापार का बढ़ना, काम चमकना
                                                                                
उदाहरण
. यह दूकान ख़ूब चली। . कुछ दिनों तक लाख का काम ख़ूब चला था। - 
                                                                        पढ़ा जाना, बाँचा जाना, उचरना
                                                                                
उदाहरण
. यह लिखावट तो हमसे नहीं चलती। - 
                                                                        कृतकार्य होना, सफल होना, प्रभाव करना, कारगर होना, उपाय लगना, वश चलना
                                                                                
उदाहरण
. यहाँ तुम्हारी एक भी न चलेगी। . उस पर जादू टोना कुछ नहीं चल सकता। - 
                                                                        आचरण करना, व्यवहार करना
                                                                                
उदाहरण
. बड़ों के आज्ञानुसार चलने से कभी धोखा नहीं होता। - 
                                                                        गले के नीचे उतरना, निगला जाना, खाया जाना
                                                                                
उदाहरण
. अब बिना घी के एक कौर नहीं चलता। - थान में से कपड़ा उतारते समय कपड़े का बीच में मोटा सूत आदि पड़ जाने के कारण सीधा न फटना, कुछ इधर-उधर हो जाना
 - 
                                                                        बासी होना, सड़ना
                                                                                
उदाहरण
. सालन चल गया, दाल चल गई। - 
                                                                        अटना, पूरा पड़ना
			
                                                                                
उदाहरण
. राशन पाँच दिन और चलेगा। - चर्चा या बात का शुरू होना
 - 
                                                                        पैरों की सहायता से जीव-जंतुओं का एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचने के लिए आगे बढ़ना
                                                                                
उदाहरण
. आदमियों या घोड़ों का चलना। - पूर्व की भाँति शेष रहना, स्थापित रहना, क़ायम रहना
 
सकर्मक क्रिया
- 
                                                                        शतरंज या चौसर आदि खेलों में किसी मोहरे या गोटी आदि को अपने स्थान से बढ़ाना या हटाना अथवा ताश आदि खेलों में किसी पत्ते को खेल के कामों के लिए सब खेलने वालों के सामने फेंकना
                                                                                
उदाहरण
. हाथी चलना, वज़ीर चलना, दहला चलना, एक्का चलना आदि। 
हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग
- बड़ी चलनी या छलनी
 - चलनी की तरह का लोहे का एक बड़ा कलछुला या डोई जिससे खँड़सार में उबलते हुए रस के ऊपर का फेन, मैल आदि साफ़ करते हैं
 - हलवाइयों का एक औज़ार जो छेददार डोई के समान होता है और जिससे शीरा या चाशनी इत्यादि साफ़ की जाती है, छन्ना
 
चलना के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएचलना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएचलना से संबंधित मुहावरे
चलना के अँग्रेज़ी अर्थ
चलना के अंगिका अर्थ
क्रिया
- गमन करना, जाना व्यवहार में आना, प्रयुक्त होना अच्छी तरह कान देना तीर गोला आदि का छूटना सफल होना निर्वाह होना
 
चलना के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- गेहूँ आदि छानने का पात्र
 
चलना के बघेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- अनाज और कंकड़ को अलग करने वाला जालीदार पात्र
 
चलना के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- गेहूँ आदि अनाज छानने की बड़ी छन्नी
 
चलना के भोजपुरी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        छलना
                                                                                
उदाहरण
. चलना बड़ी छेद होला। 
Noun, Masculine
- large sieve
 
चलना के मगही अर्थ
संज्ञा
- अनाज से विजातीय वस्तुओं को छाँटने का तार की महीन जाली लगा औज़ार
 - सिमेंट, बालू आदि से कंकड़ निकालने वाला जाल का ढाँचा, बड़ी चलनी
 
अन्य भारतीय भाषाओं में चलना के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
चलणा - ਚਲਣਾ
गुजराती अर्थ :
चालवुं - ચાલવું
योग्य उपयोग के वपराश - યોગ્ય ઉપયોગ કે વપરાશ
उर्दू अर्थ :
चलना - چلنا
रिवाज पाना - رواج پانا
कोंकणी अर्थ :
चलप
वापरप
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा