andhak meaning in hindi
अंधक के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- नेत्रहीन मनुष्य, दृष्टिरहित व्यक्ति, अंधा
- 
                                                                        कश्यप और दिति का पुत्र एक दैत्य
                                                                                विशेष 
 . इसके सहस्त्र सिर थे। स्वर्ग से पारिजात लाते समय यह शिव द्वारा मारा गया। इसी से शिव को अंधकारि या अंधकारिपु कहते हैं।
- 
                                                                        क्रोष्टी नामक यादव के पौत्र और युधाजित के पुत्र
                                                                                विशेष 
 . अंधक नाम की यादवों की शाखा इन्हीं से चली। इनके भाई वृष्णि जिनसे वृष्णिवंशी यादव हुए कृष्ण उन्ही में से थे।
- वृहस्पति के बड़े भाई उतथ्य ऋषि के पुत्र महातपा नामक ऋषि जिनकी माता का नाम ममता था
विशेषण
- जो दृष्टिहीन हो, अंधा
अंधक के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएअंधक के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएअंधक के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- शिव के हाथों मारा गया एक दैत्य
- एक यादव जिससे यादवों की अंधक शाखा चली
विशेषण
- अंधा
अंधक के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        एक दैत्य जो कश्यप एवं दिति का पुत्र जिसके सहस्त्र सिर थे
                                                                                उदाहरण 
 . सूरदास के प्रभु तुव मग जोवै, अंधकरिपु ता रिपु-सुख-दैनी।
विशेषण
- नेत्रहीन
- अज्ञानी, अविवेकी
- अंधकारमय
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा
