antarlaapikaa meaning in braj
अंतरलापिका के ब्रज अर्थ
स्त्रीलिंग
-
अंतर्लापिका, वह पहेली जिसका उत्तर उसी के अक्षरों में मिलता हो
उदाहरण
. अंतह अंतरलापिका यह जाने सब कोइ।
अंतरलापिका के हिंदी अर्थ
अंतर्लापिका
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
वह पहेली जिसका उत्तर उसी पहेली के अक्षरों में हो
उदाहरण
. कौन जाति सीता सती, दई कौन वहँ तात। कौन ग्रंथ बरण्यो हरी, रामायण अवदात। इस दोहे में पहले पूछा हैं कि सीता कौन जाति थी? उत्तर- रामा= स्त्री। फिर पूछा कि उनके पिता ने उन्हें किसको दिया? उतर रामाय= राम कों। फिर पूछा किस ग्रंथ में हरण लिखा गया है। उत्तर हुआ- 'रामायण'। . 'श्याम वरन और दांत अनेक। लचकत जैसी नारी दोनों हाथ से खुसरो खींचे। और कहे तू आरी।' यह अंतर्लापिका का एक उदाहरण है जिसका उत्तर आरी है। . चार म्हीने बहुत चलै औ आठ महीने थोरी। अमीर खुसरो यों वहै तू बूभ पहेली मोरी। इसमें 'मोरी' शब्द ही उत्तर है।
अंतर्लापिका के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिए
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा