antarlaapikaa meaning in hindi

अंतर्लापिका

अंतर्लापिका के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अंतर्लापिका के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह पहेली जिसका उत्तर उसी पहेली के अक्षरों में हो

    उदाहरण
    . कौन जाति सीता सती, दई कौन वहँ तात। कौन ग्रंथ बरण्यो हरी, रामायण अवदात। इस दोहे में पहले पूछा हैं कि सीता कौन जाति थी? उत्तर- रामा= स्त्री। फिर पूछा कि उनके पिता ने उन्हें किसको दिया? उतर रामाय= राम कों। फिर पूछा किस ग्रंथ में हरण लिखा गया है। उत्तर हुआ- 'रामायण'। . 'श्याम वरन और दांत अनेक। लचकत जैसी नारी दोनों हाथ से खुसरो खींचे। और कहे तू आरी।' यह अंतर्लापिका का एक उदाहरण है जिसका उत्तर आरी है। . चार म्हीने बहुत चलै औ आठ महीने थोरी। अमीर खुसरो यों वहै तू बूभ पहेली मोरी। इसमें 'मोरी' शब्द ही उत्तर है।

अंतर्लापिका के ब्रज अर्थ

अंतरलापिका

स्त्रीलिंग

  • अंतर्लापिका, वह पहेली जिसका उत्तर उसी के अक्षरों में मिलता हो

    उदाहरण
    . अंतह अंतरलापिका यह जाने सब कोइ।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा