Dhaanaa meaning in hindi
ढाना के हिंदी अर्थ
सकर्मक क्रिया
-
दिवार, मकान आदि को गिराना, ऊँची उठी हुई वस्तु को तोड़ फोड़कर गिराना, ध्वस्त करना
उदाहरण
. जब मैं बनाकर प्रस्तुत करता हूँ तब वह आकर ढा जाता है । - दे. ढहाना
- गिराना, गिराकर जमीन पर डालना, जैसे, किसी को मारकर ढाना, संयो॰ क्रि॰—देना
-
किसी को बेकाम करके जमीन पर गिराना
उदाहरण
. अर्जुन ने महाभारत की लड़ाई में कई शत्रुओं को ढाया । . उसने कुश्ती में प्रतिपक्षी को पाँच बार ढाया । -
कोई विकट बात उपस्थित या प्रस्तुत करना
उदाहरण
. फलों और ईंधन की कीमतों ने गजब ढाया है । - गिराना, मलियामेट करना, बर्बाद करना, पटकना, दे मारना, पछाड़ना, कोई ऊँची उठी या बनी हुई इमारत या रचना तोड़-फोड़कर गिराना
ढाना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएढाना के अँग्रेज़ी अर्थ
Transitive verb
- to demolish, to dismantle, to pull down, to raze to the ground
- to heap on
ढाना के अंगिका अर्थ
क्रिया
- हटवाना, ध्वस्त करना
ढाना के हरियाणवी अर्थ
ढाणा
संज्ञा, पुल्लिंग
- बड़ा गाँव
- (दे. मैड़ा)
सकर्मक क्रिया
- दे. ढाह्ह्णा
संज्ञा, पुल्लिंग
- कुँआ गालने से पहले भूमि पर तैयार की गई गोल कोठी जिसे धीरे धीरे खोद कर 'गाला' या धँसाया जाता है। दे. ढाह्ह्णा
सकर्मक क्रिया
- गिराना, दीवार, मकान आदि को गिराना
- कुश्ती में हराना
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा