fiirozaa meaning in hindi
फ़ीरोज़ा के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
एक प्रकार का नग या बहुमूल्य पत्थर जो हरापन लिए नीले रंग का होता है, एक क़ीमती रत्न, हरित मणि
विशेष
. इसमें अल्युमीनियम फासफेट और कुछ लोहे और ताँबे का योग होता है। अच्छा फ़ीरोज़ा फारस की पहाड़ियों में होता है जहाँ से रोम होता हुआ यह यूरोप गया। अमेरिका से भी फ़ीरोज़ा बहुत आता है। इसकी गिनती रत्नों में है और यह आभूषणों मे जड़ा जाता है। हल्के मोल के पत्थर पच्चीकारी में भी काम आते हैं। वैद्य लोग इसका व्यवहार औषध के रूप में भी करते हैं। यह कसैला, मीठा और दीपन कहा गया है।उदाहरण
. फ़ीरोज़ा नीले या हरे नीले रंग का होता है।
फ़ीरोज़ा के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएफ़ीरोज़ा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएफ़ीरोज़ा के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- an amethyst, a violet-blue gem
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा