jhak meaning in hindi
झक के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- विशेष प्रकार की ज़िद
 - मन की वह वृत्ति जिसके फलस्वरूप मनुष्य बिना समझे-बूझे और प्रायः हठवश किसी काम में प्रवृत्त होता है
 - कोई काम करने की ऐसी धुन जिसमें आगा पीछा या भला बुरा न सूझे
 - हलका पागलपन
 - धुन, सनक, लहर, मौज, क्रि॰ प्र॰—चढ़ना, —लगना, —समाना, —सवार होना
 - पागलों की सी धुन, प्रवृति या आचरण
 - 
                                                                        आँच, ताप, ज्वाला
                                                                                
उदाहरण
. मात्रा के झक जग जरै, कनक कामिनी लागि । कह कबीर कस बचिहै, रुई लपेटी आगि । - झींका, झमक, झाक, क्रि॰ प्र॰—आना
 - दुर्गंध या बू, जैसे-सड़ी तरकारी की झक, वि० [हिं० झकाझक] १. स्वच्छ तथा उज्ज्वल; चमकदार, चमकीला, स्त्रिी० = झख
 - मन की वह वृत्ति जिसके फलस्वरूप मनुष्य बिना समझे-बूझे और प्रायः हठवश किसी काम में प्रवृत्त होता है, इसकी गिनती कुछ हलके पागलपन में होती है, क्रि० प्र०-चढ़ना, -लगना, -सवार होना
 
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- 'झख'
 
विशेषण
- खूब साफ और चमकता हुआ, झकाझक, ओपदार
 - हठ; पागलों की तरह धुन; झक
 - चमकीला, साफ, ओपदार, जैसे, सफेद झक
 
झक के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएझक के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएझक के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine, Imitative
- a whim
 - craze
 
झक के अंगिका अर्थ
झक्क
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- व्यर्थ समय गवाना, धुन सनक
 
विशेषण
- चमकीला, जगमगाता
 
झक के अवधी अर्थ
झक्क, झक्कि
संज्ञा
- सनक
 
झक के कन्नौजी अर्थ
झक्क
विशेषण
- बिल्कुल साफ, चमचमाता हुआ
 
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- बड़बड़ाहट
 
झक के कुमाउँनी अर्थ
झक्क
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- मन की वह वृत्ति जिसके फलस्वरुप मनुष्य बिना समझे- बूझे और प्रायः हठवश किसी काम में प्रवृत्त होता है, सनक, जिद, दुराग्रह
 
विशेषण
- मुन्दर, स्वच्छ
 
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- डर-भय, झक्क हंण, झटका-सा लगना, हृदय पर धक्का सा लगना
 
झक के गढ़वाली अर्थ
झक्क
संज्ञा, पुल्लिंग
- पागलों की धुन, सनक
 
विशेषण
- आवेश के साथ, एकाएक, अचानक, तुरन्त, ख्यालों की लहर |
 
Noun, Masculine
- craze, whim.
 
Adjective
- all of a sudden, whim, obsession.
 
झक के बुंदेली अर्थ
झक्क, झिक्क
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- 
                                                                        सनक, आकस्मिक विचार के अनुरूप आकस्मिक ढंग से व्यवहार, झुंझलाहट,
                                                                                
उदाहरण
. प्र. के तोरी सास ननद झक बोलीं, के तोरे राजा ने दइँगारी (लो.गी.)। 
विशेषण, स्त्रीलिंग
- 
                                                                        दे. झक, साफ, उज्जवल, एकदम चमकदार,
                                                                                
उदाहरण
. प्र. झक्क सफेद, 
झक के ब्रज अर्थ
स्त्रीलिंग
- सनक , धुन
 
विशेषण
- 
                                                                        चमकता हुआ,  साफ
                                                                                
उदाहरण
. झकाझक्क कारी, दई की मकारी। 
झक के मगही अर्थ
झक्क, झक्ख
संज्ञा
- धुन, सनक, खब्त; रौ, सूर, बंदरमूठ; (झख) झींकने की क्रिया
 
- दे. 'झक'
 
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा